ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / आयुक्त कृष्ण प्रकाश की परीक्षा में 3 पुलिस स्टेशन ए प्लस ग्रेड से उत्तीर्ण

आयुक्त कृष्ण प्रकाश की परीक्षा में 3 पुलिस स्टेशन ए प्लस ग्रेड से उत्तीर्ण

पिंपरी-पिंपरी चिंचवड शहर के पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश की कडी परीक्षा मे वाकड,तलेगांव दाभाडे,एमआयडीसी भोसरी पुलिस थाना ए प्लस ग्रेड से उत्तीॅर्ण हुए है। जबकि बाकी 15 थानों को ए ग्रेड प्राप्त हुआ है।पुलिस थानों को कई मापदंडों के विषयों से गुजरना पडा। ऐसी जानकारी आज पत्रकार परिषद में आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने दी। इस अवसर पर अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,पुलिस उपायुक्त(अपराध) सुधीर हिरेमठ उपस्थित थे।

पिछले कई दिनों से आयुक्त कृष्ण प्रकाश अपने क्षेत्र की पुलिस थानों का तूफानी दौरा कर रहे है। थानों के कामकाज के बारे में जायजा ले रहे है। साथ ही मार्गदर्शन में दे रहे है। अच्छा परफारमेंश करने वाले थाने के थानेदारों को शाबाशी और खराब प्रदर्शन करने वालों को सुधारने व सुधार करने का मौका दे रहे है। थानों के बीच स्पर्धात्मक परीक्षा के लिए कुछ मापदंड,नियम,शर्त निर्धारित किए गए है जिनके कसौटी पर खरा उतरना होता है। इसके पीछे एक ही मकसद है कि थानों के कामकाज को गतिमान और साफ सूथरा,पारदर्शी बनाना।

पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश पिछले कई दिनों से पुलिस थानों का परीक्षण दौरा कर रहे है। जिसमें थानों के कामकाज का जायजा ले रहे है। अपराध के मामले,निवारण कितने हुए,प्रलंबित कितने है,क्या कारण रहा,अवैध धंधे,क्राइम कंट्रोल,कामकाज में पारदर्शिता,जनता के साथ व्यवहार,थाना परिसर का माहौल,सौंदर्यीकरण आदि विषयों के मापदंडों को परखा गया है। जिसमें वाकड,तलेगांव और एमआयडीसी भोसरी को ए प्लस ग्रेड मिला है।

आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने कहा कि वैसे तो सभी थाने बेहतरीन,संतोषजनक काम कर रहे है। हर थानों की परिस्थितियां विभिन्न है। कुछ चीजें पुलिस के हाथ में नहीं होती। जैसे लावारिस मृत शरीर का विसरा की जांच की सुविधा पुलिस विभाग के पास नहीं होता। उसके लिए किसी स्थानीय सरकारी अस्पताल के उपर निर्भर रहना पडता है। फॉरेंशिक लैब रिपोर्ट आने में विलंब होता है। जिसके कारण जांच आगे नहीं बढ पाती। थानों में युनिट की कमतरता आदि समस्याएं पुलिस के सामने आती है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *