ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / आयुक्त कृष्ण प्रकाश राज में पुलिस कर्मियों के उत्तराधिकारियों को मिला न्याय

आयुक्त कृष्ण प्रकाश राज में पुलिस कर्मियों के उत्तराधिकारियों को मिला न्याय

पिंपरी-पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश का एक और दयालु,पितृत्व प्यार और दिल को छू लेने वाला मार्मिक निर्णय को न केवल पुलिस महकमा सलाम कर रहा बल्कि शहर की जनता भी सैल्यूट कर रही है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान पुलिस विभाग और जनता की सेवा करते करते अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मचारियों के उत्तराधिकारियों को अनुकंपा के तहत नियक्ति पत्र प्रदान करके एक मिसाल पेश की। शायद यह पहली बार ऐसा हुआ होगा कि इतने कम समय में उत्तराधिकारियों को पुलिस विभाग की सेवा में लिया गया होगा। वर्ना मृतक के वारिसदारों को सालों साल न्याय पाने के लिए इंतजार करना पडता है। यह कृष्णराज में ही संभव है। पुलिस महकमे में एक अच्छा संदेश गया और आयुक्त की भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।

पुलिस सेवा के दौरान मृत्यू पुलिस कर्मचारियों के उत्तराधिकारियों को अनुकंपा के आधार पर पुलिस कांस्टेबल,कनिष्ठ लिपिक,कार्यालय कांस्टेबल पद पर नियुक्ति की गई। पिंपरी चिंचवड पुलिस मुख्यालय में एक छोटा सा नियुक्ति पत्र प्रदान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मृतक पुलिस कर्मियों के परिवारजनों और वारिसदारों को सम्मान पूर्वक बुलाया गया था। आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने सभी गमगीन व शोकाकुल परिवार का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत सत्कार किया। इसके बाद पुलिस सेवा में भर्ती का नियुक्ति पत्र देकर आशीर्वाद और मार्गदर्शन किया। नियुक्ति पत्र प्रदान करते समय पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,पुलिस उपआयुक्त,डीसीपी(अपराध) सुधीर हिरेमठ,सहायक पुलिस आयुक्त(प्रशासन) नंदकुमार पिंजण आदि मान्यवर उपस्थित थे।

पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश द्वारा दस लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए्। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस विभाग में पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने मृतक अधिकारियों और अन्य इकाइयों के वारिसों को नियुक्त करने के लिए अनुकंपा पर आदेश दिया था। अनुकंपा सिद्धांत पर प्रतीक्षा सूची में प्रतीक्षा उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक समिति का गठन किया गया था। समिति द्वारा संबंधित उम्मीदवारों को पुलिस मुख्यालय में उपस्थित होने के लिए अनुकंपा के आधार पर एक पत्र जारी किया गया था।

सात उम्मीदवारों के भौतिक माप और दस्तावेजों का पुलिस मुख्यालय में सत्यापन किया गया। योग्य उम्मीदवारों के मेडिकल और चरित्र की पुष्टि करने के बाद उनमें से छह को आज पुलिस आयुक्त द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया। अनुकंपा के आधार पर जूनियर वर्ग क्लर्क के लिए दो उम्मीदवारों और वर्ग चार कार्यालय चपरासी पद के लिए दो महिला उम्मीदवारों के लिए नियुक्ति पत्र जारी किए गए ह््ैं। पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने चयनित उम्मीदवारों का मार्गदर्शन किया और उनके भविष्य के प्रयासों में उनके अच्छे होने की कामना की।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *