ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / भाजपा के 15 नगरसेवक संपर्क में,राहुल कलाटे-रवि लांडगे का पार्टी में स्वागत-संजोग वाघेरे

भाजपा के 15 नगरसेवक संपर्क में,राहुल कलाटे-रवि लांडगे का पार्टी में स्वागत-संजोग वाघेरे

पिंपरी-पिंपरी चिंचवड मनपा स्थायी समिति सभापति पद के लिए आज राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से प्रविण भालेकर ने अपना नामांकन पत्र भरा। राकांपा ने भाजपा के उम्मीदवार नितिन लांडगे को बिन विरोध चुनकर नहीं आने देगी। राकांपा सभापति का चुनाव पूरी ताकत के साथ लडेगी। सांगली पॅटर्न पिंपरी चिंचवड मनपा में दिखाई दे तो कोई आश्‍चर्य नहीं। चुनाव का आखिरी साल है। पार्टी का उम्मीदवार नामांकन वापस नहीं लेगा। राकांपा के 4,शिवसेना 1, कुछ भाजपा के सदस्य संपर्क में है। राकांपा का उम्मीदवार भालेकर विजयी होगा। ऐसा दावा राकांपा शहर अध्यक्ष संजोग वाघेरे ने पत्रकार परिषद में किया। इस अवसर पर विरोधी नेता राजू मिसाल,नगरसेवक राजू बनसोडे,पूर्व महापौर डॉ. वैशाली घोडेकर,सुलक्षणा शिलवंत धर,शिवसेना गुटनेता राहुल कलाटे आदि उपस्थित थे।

वर्तमान में स्थायी समिति में कुल 16 सदस्य है जिसमें से भाजपा 10,राकांपा 4,शिवसेना 1,निर्दल 1 सदस्य है। आज भाजपा से नाराज होकर रवि लांडगे ने अपना इस्तीफा महापौर को सौंप दिया।

भाजपा के 15 नगरसेवक संपर्क में-संजोग वाघेरे
संजोग वाघेरे ने कहा कि भाजपा के कई नाराज नगरसेवक उनके संपर्क में है। जिनकी संख्या लगभग 15 है। महापौर का चुनाव संपन्न होते ही भाजपा में भगदड मच जाएगी और नगरसेवक टूटकर राकांपा का दामन थामने लगेंगे। 2022 के पालिका चुनाव में राकांपा की सत्ता आएगी। ऐसा दावा भी संजोग वाघेरे ने की। राहुल कलाटे हमारे अपने है। राकांपा की मदद से विधानसभा का चुनाव लडा। आघाडी सरकार में शिवसेना साथ है। शिवसेना के राहुल कलाटे और भाजपा से नाराज नगरसेवक रवि लांडगे अगर भविष्य में राकांपा में प्रवेश करते है तो उनका पार्टी में स्वागत है। पार्टी उनके साथ न्याय करेगी। ऐसा एक सवाल के जवाब में संजोग वाघेरे ने कहा।

राकांपा शहर अध्यक्ष नहीं बदलने देंगे-राजू मिसाल
शहर राकांपा अध्यक्ष बदलने के सवाल पर विरोधी नेता राजू मिसाल ने कहा कि इस सवाल का जवाब हमने अपने नेता अजित पवार,शरद पवार को बताकर अवगत करा चुके है। 2014 के बाद मोदी लहर में मुश्किल दौर में जब बडे बडे स्थानीय नेता,वरिष्ठ नगरसेवक,पदाधिकारी,कार्यकर्ता राष्ट्रवादी को छोडकर भाजपा में शामिल हो रहे थे। उस समय के बुरे दौर में संजोग वाघेरे ने पार्टी में जान फूंकने का काम किया। पार्टी के प्रति जनता में विश्‍वास जगाने का काम किया। मोदी लहर में भी 36 नगरसेवक चुनकर लाने का काम किया। सबको एकजुट एकसूत्र में बांधने का काम किया। ऐसे शहर अध्यक्ष को बदलने का सवाल ही नहीं पैदा होता। संजोग वाघेरे के नेतृत्व में और अजित दादा पवार के मार्गदर्शन में अगला 2022 का चुनाव लडेंगे और पालिका में सत्ता हासिल करेंगे। ऐसा दावा विरोधी नेता राजू मिसाल ने किया।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *