पिंपरी-पिंपरी चिंचवड की महापौर माई ढोरे के पुत्र जवाहर ढोरे के विरुद्ध चिंचवड पुलिस ने कोरोना नियम का उल्लंघन करने के मामले में गुनाह दर्ज किया है। चिंचवड के भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप के जन्मदिन के अवसर पर रामकृष्ण मोरे सभागृह में मिसेस पिंपरी चिंचवड सौंदर्य स्पर्धा का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक महापौर के पुत्र जवाहर ढोरे थे। कार्यक्रम में महापौर खुद मौजूद थी। यह कार्यक्रम शाम 6.30 बजे से लेकर रात 10.30 बजे तक चला।
कार्यक्रम में निर्धारित संख्या से ज्यादा भीड थी। महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। आसन व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग देखने को नहीं मिली। अधिकांश दर्शकों के मुंह पर मास्क नहीं लगा था। चिंचवड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक सुधाकर काटे और पुलिस निरिक्षक(अपराध) विश्वजीत खुले शिकायत मिलने के बाद खुद कार्यक्रम स्थल पर निरिक्षण करने पहुंचे। कुछ समय तक कार्यक्रम रोका गया फिर शुरु हुआ। खुलेआम कोरोना नियमों की धज्जियां उडाई गई।
महिला कार्यकर्ता रैम्पवॉक भी की। वीडियो वायरल होने के बाद और शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आयी और दूसरे दिन लगभग 30 महिलाओं जो बिना मास्क के कार्यक्रम में दिखी उन पर दंडात्मक कार्रवाई की गई। पूर्व महापौर मंगला कदम ने महापौर माई ढोरे से इस्तीफा और कार्रवाई की मांग की थी। नेहरुनगर के महादेव मारुति शिंदे उम्र 54 की शिकायत पर आज चिंचवड पुलिस ने महापौर पुत्र जवाहर ढोरे को आयोजक होने के नाते जिम्मेदार मानते हुए गुनाह दर्ज किया।
पिंपरी चिंचवड मनपा की महापौर उषा माई ढोरे के पुत्र जवाहर ढोरे के खिलाफ कोरोना नियमों को भंग करने और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उडाने,मास्क न पहनने के आरोप में चिंचवड पुलिस ने केस दर्ज की है। पुलिस ने यह संदेश दी है कि कानून सबके लिए बराबर है। अगर नियमों का उल्लंघन करेगा तो अपराध दर्ज होगा।