ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने किया एसीपी राजाराम पाटिल का सत्कार

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने किया एसीपी राजाराम पाटिल का सत्कार

पिंपरी-पिंपरी चिंचवड़ पुलिस सेवा उपक्रम,एक्स ट्रॅकर पहल और विभिन्न सामाजिक मीडिया पेजेस का समर्पण समारोह आज उपमुख्यमंत्री अजित पवार के हाथों हुआ्। इसके अलावा पिंपरी चिंचवड़ शहर के पुलिस स्टेशनों को आईएसओ प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर पिंपरी विधायक अण्णा बनसोडे,खेड़ विधायक दिलीप मोहिते,पालिका आयुक्त श्रवण हार्डिकर,अतिरिक्त आयुक्त अजीत पवार, पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकल,पुलिस उपायुक्त सुधीर हिरेमठ आदि मान्यवर उपस्थित थे।
अजित दादा ने पूर्व गृहमंत्री आर आर पाटिल के भाई एसीपी राजाराम पाटिल को स्मृतिचिन्ह,शाल,पुष्पगुच्छ देकर यादगार सत्कार किया।एसीपी पाटिल का तबादला कोल्हापुर में हुआ है। आज अजित पवार चिंचवड में रामकृष्ण मोरे सभागृह में आयोजित पुलिस के विभिन्न उपक्रम उद्घाटन कार्यक्रम में आए थे। राजाराम पाटिल पिछले 33 सालों से पुलिस सेव में है और पूर्व गृहमंत्री आर आर पाटिल के भाई है। लेकिन उनके स्वभाव से कभी भी किसी को नहीं लगा कि वे 12 साल लगातार गृहमंत्री पद पर रहे आर आर पाटिल(आबा) के भाई है। सीधे,सरल,मृद स्वभाव के व्यक्तिमत वाले राजाराम पाटिल सबके चहेते,दुलारे,प्यारे है। इनका तबादला कोल्हापुर हाल ही में हुआ है। आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने उनको यादगार विदाई दी है। तीन दिन पहले एसीपी पाटिल के जन्मदिन का केक अपने आयुक्तालय में काटा। आयुक्त ने शाल,पुष्पगुच्छ स्मृतिचिन्ह देकर सत्कार किया था। लेकिन उनकी विदाई को यादगार बनाने के लिए आज आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने अजित पवार के हाथों स्मृतिचिन्ह,शाल,पुष्पगुच्छ से सत्कार कराया। आयुक्त ने जो अपने पुलिस महकमे के प्रति अपनापन,स्नेह दिखाया उसको देखकर पुलिस कर्मचारियों,अधिकारियों के मन मस्तिक में श्रद्धाभाव की भावना दिखाई दे रही है।

अजित पवार ने इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री आर आर पाटिल(आबा) को याद करते हुए भावुक हुए और कहा कि वे 12 साल लगातार गृहमंत्री रहे। उनके साथ काम करने का सुखद अनुभव मिला। वे शब्दों में बहुत संयमित और शांत व्यक्ति थे। मंत्रालय विधानसभा के अंदर एक ही बैंच में साथ साथ बैठते थे। समय से पहले आबा का जाना बडा सदमा मुझे व्यक्तिगत लगा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को भारी क्षति पहुंची। उनके भाई एसीपी राजाराम पाटिल कभी भी यह अनुभव नहीं होने दिया कि वे एक पूर्व गृहमंत्री के भाई है। अपनी डियूटी पूरी ईमानदारी के साथ करते है। पिछले डेढ साल से पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस आयुक्तालय में एसीपी पद पर नियुक्त थे। अब कोल्हापुर तबादला हो गया है।
ऐसे पूर्व गृहमंत्री आर आर पाटिल के भाई एसीपी राजाराम पाटिल का सत्कार करना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कभी गृहमंत्री के भाई होने का ढोंग नहीं किया। वह बहुत ही शांत,संयमित और सीधा इंसान है। अब तक 651 पुरस्कार और 2 राष्ट्रपति पदक पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके है। सावधान रहें कि सोशल मीडिया में न फंसे्ं। एक बार एक तीर धनुष से निकल जाए तो इसे वापस नहीं लिया जा सकता है। एक अधिकारी ने गलती से एक शब्द बोल दिया। उनका काम अच्छा था। लेकिन उन शब्दों के कारण उसे निलंबित होना पड़ा। किसी भी परिस्थिति में संतुलन बनाकर रखे्ं। कभी-कभी आदमी चिढ़ जाता है। कोई अच्छा काम करते हुए वार्मअप करता है अपने सिर पर बर्फ रखकर काम करे्ं। ऐसा अजीत पवार ने पुलिस को सलाह दी।
जब नागरिक विभिन्न कारणों से थाने आते हैं तो उन्हें शिकायत मिलती है कि उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा है। इस समस्या से जनता को राहत दिलाने और पुलिस के काम में तत्परता लाने के लिए सेवा गतिविधियाँ लागू की जा रही ह््ैं। थाने में आने वाले नागरिकों को ऑनलाइन सूचित किया जाएगा। इसे कंट्रोल रूम को भेजा जाएगा। पुलिस द्वारा नागरिकों से प्राप्त सेवाओं के संबंध में नियंत्रण कक्ष से कार्रवाई की जाएगी। इसके अनुसार नागरिकों का मार्गदर्शन किया जाएगा और पुलिस सेवा की गुणवत्ता की जाँच की जाएगी। पिंपरी चिंचवाड पुलिस शातिर अपराधियों पर कड़ी नजर रखेगी। इसके लिए पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने एक्स ट्रॅकर नाम से एक नया एप्लिकेशन बनाया है। निर्वासित अपराधियों को इस एप्लिकेशन के माध्यम से पुलिस को अपने दैनिक अपडेट देने होंगे। निर्वासित अपराधी को अपनी फोटो और वर्तमान लोकेशन,स्थान को पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर पुलिस स्टेशन में भेजने की आवश्यकता होती है जहां उसे छोड़ा गया है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस और नागरिकों के बीच संवाद बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया एक प्रभावी माध्यम है। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकों से विभिन्न मुद्दों पर सुझाव,शिकायतें और राय लेगी। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के सामाजिक कार्यों को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए नए सोशल मीडिया पेज लॉन्च किए गए ह््ैं।

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के तहत वर्तमान में 15 पुलिस स्टेशन ह््ैं। शिरगाँव,रावत और महालुंगे को नए पुलिस स्टेशन के रुप में स्वीकृत दी गई्। अब शहर में 18 पुलिस स्टेशन ह््ैं। उन सभी पुलिस स्टेशनों को आईएसओ प्रमाण पत्र मिल गया है और उन पुलिस स्टेशनों के प्रमुखों को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने प्रमाण पत्र दिए ह््ैं। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अपर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,पुलिस उपायुक्त (अपराध) सुधीर हिरेमठ,सहायक पुलिस आयुक्त आरआर पाटिल,प्रेरणा कट्टे और अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *