ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / वो चेहरे जिनसे अबतक थे अनजान, पद्म सम्मान मिला तो दुनिया कर रही सलाम

वो चेहरे जिनसे अबतक थे अनजान, पद्म सम्मान मिला तो दुनिया कर रही सलाम

नई दिल्ली- नीचे कुछ नाम हैं जिन्हें पहली बार में शायद ही आप पहचान पाए्ं। जब आप उनका परिचय जानेंगे तो यकीनन गर्व महसूस करेंगे। शायद यह भी सोचें कि समाज के लिए ऐसा कुछ करने की प्रेरणा उन्हें कहां से मिलती है। इनमें से हर एक ही अपनी अलग कहानी है, अपना संघर्ष है, अपनी परेशानियां ह््ैं। मगर एक ने भी कभी यह नहीं सोचा कि हारकर बैठ जाए्ं। कोई सामाजिक कुरीतियों से लड़ा, कोई बने-बनाए सिस्टम से, कोई कला के क्षेत्र में आगे बढ़ा तो किसी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग तरह की क्रांति शुरू की। इनको अब राष्ट्रीय स्तर पर उनके काम के लिए पहचान मिली है। इस साल पद्म पुरस्कारों की सूची में इनका भी नाम है। आइए इनसे मिलते ह््ैं।
मरीजों से 2 रुपये फीस लेने वाले डॉक्टर को पद्मश्री
डॉ टी. वीराघवन का नाम उत्तरी चेन्नई में मदो रुपये वाले डॉक्टरफ के रूप में मशहूर थे। उनका पिछले साल अगस्त में निधन हो गया था। इस साल सरकार ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा है। वह साल 1973 से ही मरीजों को देखते आ रहे थे और उनसे केवल 2 रुपये फीस लेते थे। बाद में उन्होंने अपनी फीस 5 रुपये कर दी। डॉ वीराघवन की लोकप्रियता उनके इलाके में इतनी थी कि आसपास के डॉक्टर्स एकजुट हुए और विरोध किया वे अपनी फीस कम से कम 100 रुपये कर दे्ं। जवाब में डॉ वीराघवन ने फीस लेना ही बंद कर दिया।
मुफ्त में संस्कृत पढ़ाते हैं आचार्य रामयत्न शुक्ल

काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष और संस्कृत के प्रकांड विद्वान आचार्य रामयत्न शुक्ल को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। वे बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में प्रफेसर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके ह््ैं। 89 वर्ष की आयु में भी आचार्य रामयत्न शुक्ल नई पीढ़ी को संस्कृत से जोड़ने के लिए मुफ्त शिक्षा देते ह््ैं।
डायन प्रथा की शिकार महिलाओं के लिए मसीहा हैं छुटनी देवी

झारखंड में रहने वाली छुटनी देवी को समाज सेवा के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। आज से 25 साल पहले उन्हें डायन बताकर घर से निकाल दिया गया था। छुटनी इस अपमान से टूटी नहीं, उन्होंने इसके खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। वह पिछले 25 वर्षों से सरायकेला के बीरबांस गांव में अपने मायके में रह रही ह््ैं। अब वे अकेली नहीं है। उसी की तरह डायन करार देकर प्रताड़ित की गई 62 महिलाएं आज उसकी टोली में शामिल ह््ैं।
भागलपुर के गॉडफादर कहे जाते हैं डॉ सिंह

बिहार के भागलपुर में डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह की पहचान मगॉडफादरफ की है। उन्हें समाज और चिकित्सीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पद्मश्री से नवाजा गया है। 93 वर्षीय डॉ दिलीप कुमार सिंह ने तकरीबन 68 साल में लाखों गरीबों का मुफ्त और कईयों का मामूली पैसा लेकर इलाज किया है। जब ज्यादातर डॉक्टर शहर में रहकर की प्रैक्टिस करते हैं दिलीप कुमार सिंह ने गांव में मोर्चा संभाला। उनके बारे में और पढ़ें
70 साल से कॉमिक्स बना रहे नारायण देबनाथ
दुनिया में किसी एक आर्टिस्ट के सबसे लंबी कॉमिक स्ट्रिप चलाने का रेकॉर्ड किसके नाम है? इस सवाल के जवाब में शायद अच्छे-अच्छे गच्चा खा जाए्ं। मगर ये सम्मान हासिल है पश्चिम बंगाल के नारायण देबनाथ को। 97 साल के देबनाथ पिछले 70 से भी ज्यादा सालों से बंगाली कॉमिक स्ट्रिप्स बनाते आ रहे ह््ैं। वह पहले और इकलौते भारतीय कॉमिक हैं जिन्हें डीलिट मिला है। वह आज भी कॉमिक्स बनाने की कोशिश करते ह््ैं।
देश के इकलौते प्यालेदार सिंधी सांरगी वादक हैं लाखा खान
संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए राजस्थान के लाखा खान को पद्मश्री से नवाजा गया है। वह छह भाषाओं (हिन्दी, मारवाड़ी, सिंधी, पंजाबी और मुल्तानी सहित) में गाते ह््ैं। वह मांगणियार समुदाय में प्यालेदार सिंधी सांरगी बजाने वाले एकमात्र कलाकार ह््ैं। सिंधी सारंगी के निर्विवाद गुरु 71 वर्षीय लाखा खान यूरोप, ब्रिटेन, रूस और जापान सहित विश्व के कई देशों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके ह््ैं।
आर्गनिक खेती करती हैं 105 साल की पप्पम्माल
तमिलनाडु से आने वाले 105 साल की एम. पप्पम्माल को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। वह भवानी नदी के किनारे अपना ऑर्गनिक फार्म चलाती ह््ैं। इसके अलावा उनका एक प्रोविजन स्टोर भी है।
देश का भविष्य तैयार कर रहे हैं सुजीत
इस साल पद्मश्री से सम्मानित 78 साल के सुजीत चटोपाध्याय पूर्वी बर्धमान के अपने घर में पाठशाला चलाते ह््ैं। सालभर के लिए सिर्फ 1 रुपये की फीस लेते ह््ैं। रिटायर हुए 15 साल से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है। वे थैलीसीमिया जैसी बीमारी को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाते ह््ैं

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *