ताज़ा खबरे
Home / pimpri / आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने लौटाया पीडितों का चोरी हुआ 1.50 करोड का कीमती सामान

आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने लौटाया पीडितों का चोरी हुआ 1.50 करोड का कीमती सामान

पिंपरी-जब पुलिस अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करने लगती है और केवल जनता के लिए काम करने लगती है तो लोगों का विश्‍वास और आस्था पुलिस के प्रति दुगुना बढ जाता है। पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश के आने के बाद पिछले 4 महीनों के कार्यकाल में जनता का विश्‍वास पुलिस के प्रति बढा। पुलिस की छवि नाकारात्मक से साकारात्मक में बदली। इसी दिशा में वाकड,सांगवी और हिंजेवडी पुलिस स्टेशन सीमा में चोरी हुए सोने के गहने,मोबाईल,वाहन,नगदी को पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने शिकायतकर्ताओं को बुलाकर करीबन डेढ करोड का कीमती माल वापस किया।

21 जनवरी को वाकड पुलिस स्टेशन के प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर शिकायतकर्ताओं का कीमती वस्तूएं जो चोरी हो गई थी उसे वापस किया गया। तीनों थानों में कुल 49 चोरी के प्रकरण दर्ज थे। करीबन 1 करोड 48 हजार 596 रुपये का कीमती माल लौटाने का काम किया गया। अतिरिक्त आयुक्त रामनाथ पोकले,उपायुक्त आनंद भोइट,सहायक आयुक्त गणेश बिरादर आदि मान्यवर उपस्थित थे। कार्यक्रम में वाकड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक डॉ.विवेक मुगलीकर,बालकृष्ण सावंत,रंगनाथ उडे समेत कई पुलिस कर्मचारी आयुक्त कृष्ण प्रकाश के हाथों सम्मानित हुए। अपना चोरी हुआ सामान वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान देखी गई और पुलिस के कामकाज की सराहना व प्रंशसा की।

पुलिस आयुक्त के हाथों थानेदारों का सम्मान
आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने कहा कि हमें एक कल्याणकारी राज्य में लोगों को उन्मुख करने की जरुरत है। पीडित चाहे छोटा हो या बडा,अमीर हो या फिर गरीब पुलिस 24 घंटे संकट की घडी में उनके साथ खडी है। कुछ लोग धन,बल के दम पर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास भी करते है लेकिन हमारी पुलिस साहसिक,निर्भिक है किसी के दबाव में काम नहीं करती।
कानून सबके लिए बराबर है। सबको न्याय पाने का हक है। समय पर न्याय देना पुलिस की जवाबदेही बनती है। लोगों को पुलिस से काफी आशाएं और उम्मीदें रहती है। पुलिस स्टेशन में एक विश्‍वास लेकर आता है। पुलिस का काम है कि जाते समय वह नागरिक समाधान होकर जाए। ऐसा काम होने से पुलिस की छवि बदलेगी। पुलिस की आलोचना होना स्वभाविक है भले ही कितना अच्छा काम क्यों न करें।

 

पुलिस कर्तव्य निभाने में मेहनती-आयुक्त
आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने कहा कि पुलिस के लिए यह महत्वपूर्ण होना चाहिए कि शिकायतकर्ता की शिकायत की सही व समय पर जांच करे। ऐसे ही सेवा वितरण की प्रक्रिया आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। पुलिस भी इंसान होता है। परिवार होता है। उनके बच्चे भी आने का इंतजार करते है। परिवार चिंतित रहता है। कानून व्यवस्था को बनाने में पुलिस काफी मेहनत कर रही है। अपनों से अधिक शहर की जनता के बारे में फिक्रमंद रहती है। पुलिस के अच्छे काम के लिए समाज की ओर से सामूजिक सहयोग की आपेक्षा है। पुलिस की भावना व मानसिकता भी जानने की जरुरत है। ऐसा मार्मिक व भावनिक अपील आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने लोगों से की। वाकड,हिंजवडी और सांगवी पुलिस स्टेशनों के कामकाज की आयुक्त ने प्रशंसा की। बेहतरीन कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने वाकड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक डॉ.विवेक मुगलीकर का विशेष प्रशंसा की और पीठ थपथपाई्।r

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *