ताज़ा खबरे
Home / pimpri / पंचायत चुनाव में महाविकास अघाडी का डंका,भाजपा अकेले दम पर नंबर वन

पंचायत चुनाव में महाविकास अघाडी का डंका,भाजपा अकेले दम पर नंबर वन

मुंबई-महाराष्ट्र में पंचायत चुनाव के सभी नतीजे घोषित हो चुके है। महाविकास अघाडी ने 80 प्रतिशत सीटें जीतकर परचम लहराया तो अकेले दम पर लडी भाजपा सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी। भाजपा को कुल 3263 सीट पर जीत मिली। दूसरे नंबर की पार्टी बनी राकांपा को 2999 सीट,शिवसेना 2808 सीट,कांग्रेस 2151 सीट,मनसे 38,अन्य के हिस्से में 2510 सीट गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील,पूर्व मंत्री राम शिंदे,रावसाहेब दानवे,पूर्व मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटील,सांसद उदयनराजे भोसले,पंकजा मुंडे का पैनल अपने ही गढ में चुनाव हार गए। महाविकास आघाडी के मंत्री जयंत पाटील के म्हैसाल में विधायक पृथ्वीराज चव्हाण के पैनल को कराड में हार का सामना करना पड़ा।

राज्य में 13769 ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम कल घोषित किए गए्। इस ग्राम पंचायत चुनाव में महाराष्ट्र में महाडंका बजा है। ग्राम पंचायत चुनाव में शिवसेना को जोरदार बढ़त मिली है और महाविकास आघाड़ी सरस साबित हुई है। चुनाव परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि राज्य की ग्राम पंचायतों ने विकास की राजनीति के समर्थन में, महाविकास आघाड़ी के पक्ष में जनता ने भरपूर वोट डाला। शिवसेना ने जोरदार बढ़त लेते हुए राज्य के ग्रामीण इलाकों में भगवा लहराया। कोल्हापुर जिले के खानपुर ग्राम पंचायत जीतकर शिवसेना ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील को उनके गांव में जोरदार धक्का दिया, इसके अलावा रत्नागिरी,नासिक,बीड में जोरदार बढ़त लेते हुए सत्ता पर कब्जा किया है।

्र ग्रामपंचायत चुनाव में सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि यह जो मौका मिला है, उसका भरपूर उपयोग करे्ं। चुनाव के बाद अब जीत-हार को भूलकर सभी लोग एक होकर क्षेत्रों का विकास करे्ं। स्थानीय,लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुने गए सभी लोग लोकतंत्र के मजबूत खंभे ह््ैं। लोकतंत्र के पुजारी गांधी जी के सपनों को साकार करें और लोकतंत्र को और मजबूत बनाए्ं।

जलगांव में तृत्तीय पंथ की ऐतिहासिक जीत
जलगांव जिले की भदली बुद्रुक ग्राम पंचायत में एक तृत्तीय पंथ ने एतिहासिक जीत दर्ज की। अंजली पाटिल (गुरु संजना जान) जीतने वाली तृतीय पंथ का नाम है। उन्होंने चुनाव चिह्न रिक्शा के तहत चुनाव लड़ा था।
चुनावी अधिकारी ने किया था पर्चा खारिज
अंजलि ने सामान्य महिला वर्ग में वार्ड नंबर 4 से भदली बुद्रुक ग्राम पंचायत के लिए अपनी उम्मीदवारी दाखिल की थी। उनकी उम्मीदवारी को शुरू में चुनाव अधिकारियों ने अस्वीकार कर दिया था। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार वह सामान्य महिला वर्ग से अपनी उम्मीदवारी दर्ज नहीं कर पाएगी क्योंकि उसका नाम मतदाता सूची में तीसरे पक्ष के रूप में उसके नाम के साथ उल्लिखित है। अंजलि ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ का रुख किया था। वहां अदालत ने उसे राहत दी और उसकी उम्मीदवारी को बरकरार रखा। अंजली पाटिल को 560 मत प्राप्त हुए्। ग्रामीणों ने उसे एक उम्मीदवार के रूप में वोट दिया। क्योंकि वह जरूरत के समय में ग्रामीणों के मददगार के लिए जानी जाती है,कठिनाई के समय में मदद के लिए दौड़ती है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *