ताज़ा खबरे
Home / pimpri / पुणे रेलवे पुलिस 34 किलो चरस समेत 2 आरोपियों को दबोचा

पुणे रेलवे पुलिस 34 किलो चरस समेत 2 आरोपियों को दबोचा

 मूल्य 1 करोड़ 3 लाख 64 हजार 300 रुपये, नए साल में गोवा,मुंबई बैंगलोर,पुणे में बिक्री की थी साजिश

पुणे- नए साल का स्वागत करने के लिए कई स्थानों पर पहले से ही नशीले पदार्थों की हाय प्रोफाइल पार्टी की तैयारियां चल रही ह्््ैं। इसे ध्यान में रखते हुए,मुंबई,पुणे,गोवा और बैंगलोर के विभिन्न स्थानों पर 34 किलोग्राम चरस और नशीले पदार्थ की एक बडी खेप आने वाली थी और बडे महानगरों में भेजने की योजना थी। इससे पहले दो आरोपियों को 34 किलो चरस के साथ रेलवे पुलिस ने पुणे में गिरफ्तार किया है। चरस का बाजार मूल्य 1 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

ललित कुमार दयानंद शर्मा (49, हिमाचल प्रदेश के निवासी) और कौलसिंह रूपसिंह (40, निवासी हिमाचल प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को पता चला कि पुणे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में वाडिया ब्रिज पुणे शहर में नए साल के अवसर पर नशीले पदार्थों की बिक्री के लिए चरस की एक बडी खेप पहुंचने वाली है। उसी रात पुल से नीचे उतरे ललित कुमार दयानंद शर्मा और कौलसिंह रूपसिंह को पुणे रेलवे पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 34 किलो चरस बरामद हुई है। वर्तमान में चरस का मूल्य 1 करोड़ 3 लाख 64 हजार 300 रुपये है। 34 किलो चरस में से 22 किलो मुंबई में भेजा जाना था,5 किलो गोवा में,5 किलो बैंगलोर में और 2 किलो पुणे में बिक्री की जानी थी। इस धम्धे में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश रेलवे पुलिस कर रही है।

महाराष्ट्र राज्य मुंबई के अप्पर पुलिस महासंचालक संदिप विष्णोई के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सदानंद वायसे पाटिल,अप्पर पुलिस अधीक्षक कविता नेरकर,पुुलिस निरिक्षक मौलाना सैय्यद,पुलिस निरिक्षक सुरेश सिंग गौड,माधव केंद्रे,अशोक गायकवाड,गंगाधर ईप्पर,गणेश शिंदे,श्रीकांत बोनाकृति,कैलास जाधव की टीम ने कार्रवाई की। आगे की जांच पडताल पुलिस निरिक्षक सुरेश सिंग गौड कर रहे है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *