ताज़ा खबरे
Home / pimpri / भाई जगताप मुंबई कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त

भाई जगताप मुंबई कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त

मुंबई-मुंबई कांग्रेस को भाई जगताप के रुप में नया अध्यक्ष मिला है। मिलिंद देवरा के इस्तीफा से कई दिनों से यह सीट खाली पडी थी।जगताप के बारे में कहा जाता है कि वो मुंबई कांग्रेस में अच्छी पकड रखते है और देवरा के करीबी माने जाते है। आगामी बीएमसी चुनाव में पार्टी की जीत दिलाने की जिम्मेदारी भी जगताप के कंधों पर होगी।
काफी उठापटक के बाद आखिरकार मुंबई कांग्रेस को उनका अध्यक्ष मिल गया है। कांग्रेस आलाकमान की तरफ से शनिवार देर शाम जो लिस्ट फाइनल की गई है। उसमें अब मुंबई के नए अध्यक्ष अशोक अर्जुन राव जगताप होंगे। अशोक महाराष्ट्र में भाई जगताप के नाम भी जानते ह््ैं।
कांग्रेस के पुराने नेता और पार्टी के प्रति हमेशा समर्पित रहे सरल स्वभाव वाले सपरा को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया। लोगों के बीच अच्छी पैठ रखते है।जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री आरिफ नसीम खान को चुनाव अभियान प्रमुख की कमान सौंपी गाई है। सोनिया गांधी ने यह लिस्ट फाइनल की।
जबकि अमरजीत सिंह मन्हास को मुंबई कांग्रेस की समन्वय समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री सुरेश शेट्टी को घोषणा पत्र एवं प्रचार समिति का कार्यभार सौंपा गया है। साथ ही साथ ही पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र इकाई की तरफ से मुंबई इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *