पिंपरी- राष्ट्रवादी कांग्रेस सुप्रिमो शरद पवार के 80 वें जन्मदिन के पावन पर्व पर 12 दिसंबर को पिंपरी चिंचवड राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। तृतिय पंथियों का सत्कार,तीनों विधानसभा क्षेत्रों में रक्तदान शिबिर का आयोजन,रामकृष्ण मोरे सभागृह में विशालकाय स्क्रीन पर ऑनलाईन मंत्रियों,नेताओं का संवाद,मार्गदर्शन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। ऐसी जानकारी पत्रकार परिषद में शहर अध्यक्ष संजोग वाघेरे ने दी। इस अवसर पर प्रवक्ता फजल शेख,राकांपा महिला अध्यक्षा वैशाली कालभोर,पालिका के विरोधी पक्षनेता राजू मिसाल आदि मान्यवर उपस्थित थे।
श्री संजोग वाघेरे ने बताया कि जाणता राजा शरद पवार के 80 वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए राष्ट्रवादी के स्थानीय नेता,कार्यकर्ता बडे पैमाने पर तैयारियां की है। शहर में रक्तदान शिबिर के माध्यम से 500 खून की बोतलें एकत्रित करने का टारगेट है। समाज से उपेक्षित और प्रवाह से कटे तृत्तीय पंथियों को राष्ट्रवादी कांग्रेस से जोडा गया है। तृत्तीय पंथी सेल स्थापित की गई है। रामकृष्ण मोरे सभागृह में 15 तृत्तीय पंथियों का सत्कार भी होगा। एक विशालकाय स्क्रीन के माध्यम से ऑनलाईन पूरे महाराष्ट्र के मंत्री,बडे नेता एक साथ अपने जिलों में बैठकर शरद पवार के राजनीतिक जीवन यात्रा के बारे में युवा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। यह प्रक्षेपण सुबह 10.30 बजे शुरु होगा। पार्टी की नीतियों,कामकाज के बारे में सविस्तार जानकारी दी जाएगी। मुंबई से इसका सीधा प्रसारण पूरे महाराष्ट्र में किया जाएगा।