ताज़ा खबरे
Home / क्राईम / भाजपा नगरसेवक को सीबीआई ने रंगेहाथ पकडा

भाजपा नगरसेवक को सीबीआई ने रंगेहाथ पकडा

नई दिल्ली-भाजपा का एक नगरसेवक बिल्डर से हफ्ता की रकम लेते रंगेहाथ पकडा गया। उसे सीबीआई ने रंगहाथ गिरफ्तार किया। भाजपा का पारदर्शी कामकाज और चेहरा सबके सामने आ गया। नगरसेवक का नाम मनोज महलावत बताया गया है। वह नई दिल्ली से नगरसेवक है। बिल्डर से 10 लाख रुपये की फिरौती लेते समय पकडा गया। भाजपा अक्सर चाल और चरित्र की दुहाई देती रहती है, मगर उसके खुद का चाल-चरित्र कितना गड़बड़ है, यह समय-समय पर उसके नेताओं द्वारा की गई कारगुजारियों से सामने आता रहता है।

सीबीआई ने रिश्वत के मामले में भाजपा पार्षद मनोज महलावत को गिरफ्तार किया है। ये भाजपा नेता वसंत कुंज, नई दिल्ली से पार्षद है। पता चला है कि मनोज महलावत ने निर्माण कार्य के संबंध में एक बिल्डर से 10 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। बिल्डर ने इसकी शिकायत कर दी थी। इसके बाद जांच एजेंसी की ओर से इसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था। आरोप है कि वसंत कुंज में एक बिल्डर अवैध निर्माण करवा रहा था। इस पार्षद ने उससे पैसे मांगे थे। बिल्डर ने सीबीआई में इसकी शिकायत कर दी और इस वजह से उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। रिश्वत मामले में हिरासत के लिए मनोज महलावत को अब अदालत में पेश किया जाएगा। मनोज महलावत 2017 में नई दिल्ली के वसंत कुंज से भाजपा टिकट पर पार्षद चुने गए थे। बताया जा रहा है कि सीबीआई अधिकारियों ने वसंत कुंज स्थित उनके घर की तलाशी भी ली है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *