ताज़ा खबरे
Home / pimpri / गुटखा गोदाम पर छापा,11 लाख का माल जब्त,सामाजिक सुरक्षा पथक की कार्रवाई

गुटखा गोदाम पर छापा,11 लाख का माल जब्त,सामाजिक सुरक्षा पथक की कार्रवाई

पिंपरी-सांगवी इलाके में एक गुटखा गोदाम पर तडके छापा मारकर 11 लाख 27 हजार कीमत का माल बरामद किया गया। यह कार्रवाई सामाजिक सुरक्षा पथक के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक विठ्ठल कुबडे और उनकी टीम ने की। इस प्रकरण में अशोक नाराराम चौधरी उम्र 45 नि.विशालनगर वाकड को गिरफ्तार करके सांगवी पुलिस थाने मेंअपराध पंजिकृत किया गया। ऐसी जानकारी आज पत्रकार परिषद में पुलिस आयुक्त श्री कृष्ण प्रकाश ने दी।
श्री कृष्ण प्रकाश के आदेशानुनसार शहर मेें चल रहे तमाम अवैध धंधे को खोजने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में सामाजिक सुरक्ष पथक प्रमुख श्री कुबडे को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि सांगवी,जगताप डेअरी परिसर में गुटखा का एक बहुत बडा जखीरा छुपाकर रखा है। पथक टीम सांगवी परिसर में जमा अवैध गुटखा गोदाम पर सुबह तडके 6 बजे जाल बिछाकर रामभाऊ बावधने के कमरे में छापा मारा। वहां अलग अलग कंपनी के गुटखा का बडा जखीरा मिला। जिसमें विमल,तंबाकू के बॉक्स बरामद किए गए। कुल 11 लाख 27 हजार रुपये का माल जब्त हुआ। आरोपी चौधरी को गिरफ्तार करके पुलिस आगे की जांच कर रही है कि आखिर इतना बडा गुटखा का जखीरा कहां से आया और किसको माल सप्लाई करना था। इसमें और लोगों के जुडे होने के सुराग मिलने की संभावना है।

यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश,अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,पुलिस उपायुक्त सुधीर हिरेमठ,सहायक पुलिस आयुक्त आर आर पाटिल के मार्गदर्शन पर सामाजिक सुरक्षा पथक के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक विठठल कुबडे,सह पुलिस निरिक्षक अशोक डोंगरे,पुलिस उपनिरिक्षक धैर्यशील सोलंके,विजय कांबले,सुनिल क्षीेरसाठ,नीतिन लोंढे, भगवंत मुठे,अनिल महाजन,अमोल शिंदे,वैष्णवी गावडे,गणेश कारोटे,योगेश तिडके, मारुति करचुंडे,राजेश कोकाटेकी टीम ने की।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *