ताज़ा खबरे
Home / pimpri / पुणे मेट्रो की सुरंग खुदाई में मिले हाथी की हड्डियां,पुराने बर्तन

पुणे मेट्रो की सुरंग खुदाई में मिले हाथी की हड्डियां,पुराने बर्तन

पुणे-पुणे मेट्रो निर्माण कार्य शहर में तेजी के साथ चल रहा है। पुणे शहर के शिवाजीनगर से लेकर स्वारगेट तक मेट्रो अंडर ग्राऊंड खुदाई का काम चल रहा है। इस दौरान हाथी की हड्डियां,पुराने बर्तन और कुछ अवशेष मिले है। इनकी जांच के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों को बुलाया गया है। फिलहाल अफवाहों का बाजार गर्म है। लेकिन पुरातत्व की रिपोर्ट आने के बाद ही मिले अवशेष के बारे में पता चल सकेगा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई साल पहले पुणे के महात्मा फुले मंडई परिसर में एक सर्कस लगता था। उस समय एक हाथी की आकिस्मक मौत हो गई थी। उसको सर्कस स्थल पर ही बडा गड्ड खोदकर दफनाया गया। शायद यह हड्डियां उसी हाथी की होगी। लेकिन जांच के बाद ही सटीक जानकारी मिलेगी।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *