ताज़ा खबरे
Home / pimpri / निगडी ओटास्कीम में धांय धांय…1 जख्मी,4 गिरफ्तार

निगडी ओटास्कीम में धांय धांय…1 जख्मी,4 गिरफ्तार

पिंपरी– पिंपरी चिंचवड शहर में फिर एक बार अपराध फन निकाला है। गत रात निगडी के ओटास्कीम में सरेआम फायरिंग की घटना घटी। जिसमें एक शख्स गंभीर जख्मी हुआ है। जबकि एक को पत्थर से मारने का प्रयास हुआ। इस मामले में निगडी पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
आकाश दोडमने उम्र 30 नामक युवक पर फायरिंग की गई थी। गोलीबारी में इनके पैर में गोली लगी है। जबकि आकाश के भाई रवि को पत्थर से कुचल कर मारने की कोशिश हुई। पुलिस के अनुसार आकाश और रावण गैंग के किरण खवले के बीच मारपीट हुई थी। उसी समय से आपसी रंजिश चल रही थी। बुधवार रात 11 बजे के आसपास निगडी के ओटास्कीम बिल्डिंग क्रमांक3,4 के सामने फायरिंग की वारदात हुई।
बताया जा रहा है कि किरण खवले अपने 6-7 साथियों के साथ हथियार लेकर घटना स्थल पर आया था। तू तू मैं मैं से विवाद शुरु हुआ और फायरिंग तक बात पहुंच गई। आकाश के पैर में गोली मारी गई। निगडी पुलिस को खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। इस मामले में संभावित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *