ताज़ा खबरे
Home / pimpri / फडणवीस सरकार का गठन,मंत्री-महामंडल पद का बंटवारा

फडणवीस सरकार का गठन,मंत्री-महामंडल पद का बंटवारा


पिंपरी- एक पुरानी कहावत मशहूर है कि मंदिर अभी बनी नहीं कि….ठीक ऐसा ही कुछ नजारा आज चिंचवड में देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में देखने को मिला।
भाजपा में ओल्ड इज गोल्ड के नाम से प्रचलित पूर्व नगरसेवक राजू दुर्गे पुणे स्नातक चुनाव के भाजपा उम्मीदवार संग्राम देशमुख का परिचय पठन करते करते देवेंद्र फडणवीस की सरकार बना डाला। उस सरकार में शहर के दोनों भाजपा विधायक महेशदादा लांडगे और लक्ष्मण जगताप को कैबिनेट मंत्री बना डाला। इतने से ही नहीं रुके आगे बोलते हुए कहा कि शेडगे को महामंडल और खुद के लिए महामंडल में सदस्य की मांग की। चारों तरफ हंसी का फौव्वारा देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी हंसते हुए अपनी मूक सहमति जतायी। भले ही एक दिन या एक पल के लिए मुख्यमंत्री बने हो लेकिन किसी सुखद क्षण से कम नहीं था।
लेकिन मंत्री पद का जब राजू दुर्गे बंटवारा कर रहे थे उस समय व्यासपीठ पर बैठे पूर्व संसदीय मंत्री हर्षवर्धन पाटिल को यह बात नागवार गुजरी। अगर सभी पिंपरी चिंचवड से मंत्री बन जाएंगे तो इंदापुर का कब नंबर लगेगा? आखिरकार कांग्रेस छोडकर भाजपा दामन थामने वाले हर्षवर्धन पाटिल के मन में भी तो मंत्री बनने की अभिलाषा है। श्री पाटिल ज्यादा देर तक इस मंत्री पद के बंटवारे को हजम नहीं कर सके और अपने भाषण का नंबर आते ही व्यंग लिहाज में कान खिंचाई की। दरअसल भाजपा के कार्यकर्ता इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि महाराष्ट्र सरकार चंद दिनों की मेहमान है,सरकार एक दो महिनों में गिरने वाली है और भाजपा सरकार आने वाली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल,पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे बार बार यह बयान दे रहे हैं कि राज्य की सरकार बस दो तीन महिने में गिरने जा रही है। दरअसल भाजपा में भगदड का आलम है। भाजपा नेता एकनाथ खडसे राम राम कहकर राष्ट्रवादी कांग्रेस का दामन थाम लिया। एक निर्दलीय विधायक पाला बदल लिया। कुछ और भाजपा के नेता साथ छोडने की तैयारी में है। इस भगदड को रोकने के लिए भाजपा के शीर्ष नेता ऐसे हवा हवाई बयान देकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाने का काम कर रहे है। आज राजू दुर्गे का इतना आत्मबल,मनोबल बढा कि व्यासपीठ पर देवेंद्र फडणवीस की सरकार बनाकर मंत्री और महामंडल पद का बंटवारा भी कर डाला।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *