ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / कांग्रेस के चाणक्य अहमद पटेल का निधन

कांग्रेस के चाणक्य अहमद पटेल का निधन

नई दिल्ली-कांग्रेस के संकटमोचन और चाणक्य अहमद पटेल का आज सुबह तडके निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। सभी कांग्रेसी स्तब्ध है। पिछले कई दिनों से अहमद पटेल कोरोना पॉजिटिव थे और उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हो रहा था। उनका कई अंग काम करना बंद कर दिया था। कांग्रेस कोरोना से अपने दो पुराने होनहार नेताओं को खो दिया है। इससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कोरोना से निधन हो चुका है। निधन की जानकारी मिलने के बाद अलग-अलग दलों के नेता अहमद पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे ह््ैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वह लिखते हैं, मउन्होंने (अहमद पटेल) कई वर्षों तक जनता की सेवा की। वह अपने तेज दिमाग की वजह से जाने जाते थे। कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके बेटे फैजल से बात कर संवेदना व्यक्त की। अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले।
प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लिखती हैं,अहमद जी न केवल एक बुद्धिमान और अनुभवी सहकर्मी थे, जिनसे मैंने लगातार सलाह ली। वे ऐसे दोस्त भी थे जो हम सभी के साथ दृढ़ता से, ईमानदारी पूर्वक, अंत तक खड़े रहे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *