ताज़ा खबरे
Home / pimpri / 25 नवंबर को फडणवीस शहर में,भाजपा उम्मीदवारों के प्रचारार्थ सम्मेलन का आयोजन

25 नवंबर को फडणवीस शहर में,भाजपा उम्मीदवारों के प्रचारार्थ सम्मेलन का आयोजन

पिंपरी-पुणे स्नातक चुनाव की बारात सज गई है। प्रचार का द्ौर जारी है। नेताओं के दौरे भी शुरु हो गए है। भाजपा ने यह सीट जीतने के लिए ऐढी चोटी का जोर लगा दी। पिंपरी चिंचवड शहर में चुनाव को लेकर क्या तैयारी है? इसकी समीक्षा और मार्गदर्शन करने के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 25 नवंबर को सुबह 10 बजे शहर में आ रहे है। चिंचवड के रामकृष्ण मोरे सभागृह में भाजपा के नगरसेवक,पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। ऐसी जानकारी आज मनपा के सत्तारुढ नेता नामदेव ढाके ने पत्रकारों को दी। इस अवसर पर भाजपा के दोनों विधायक महेश लांडगे,लक्ष्मण जगताप,महापौर माई ढोरे उपस्थित रहेंगे।
पुणे स्नातक चुनाव के लिए भाजपा की ओर से संग्राम दादा देशमुख और पुणे शिक्षा चुनाव के लिए जितेंद्र पवार उम्मीदवार है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि शहर अध्यक्ष महेश दादा लांडगे ने प्रत्येक नगरसेवक को अपने अपने प्रभाग से 25 मतदाता से मिलने उनकी सूची तैयार करके नाम भेजने का टारगेट दिया गया है। चुनाव घोषित होने से पूर्व भाजपा के नगरसेवक अपने वॉर्ड में मतदाता पंजियन अभियान चलाकर बडी संख्या में मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में समाविष्ट करने का काम किया है। इस मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस काफी पीछे है। तैयारियों के मामले में भी राकांपा खेमे में शुन्य बटा सन्नाटा है। महेशदादा लांडगे और लक्ष्मण जगताप की भाजपाई टीम युद्धस्तर पर दोनों उम्मीदवारों को जीताने के लिए कमर कस ली है। चिंचवड परिसर में सबसे ज्यादा लीड भाजपा के उम्मीदवारों को मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यहां करीबन 16 हजार मतदाता है। अधिकांश भाजपा-आरएसएस से जुडे है।
भाजपा शहर अध्यक्ष बनने के बाद महेश दादा लांडगे के नेतृत्व में यह पहला चुनाव होने जा रहा है। महेश लांडगे की फौज दिन रात चुनावी कामों में जुटी है। यह धरातल पर दिखाई दे रहा है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *