ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ का आगाज,36 घंटों का निर्जल उपवास

नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ का आगाज,36 घंटों का निर्जल उपवास

पटना- लोक आस्था के महापर्व छठ का आगाज़ आज नहाय-खाय के साथ हो गया है। सुबह से गंगा घाट या अन्य नदियों और तालाबों के किनारे छठ व्रती स्नान और पूजा करती हुई नजर आईं। सुबह से ही महिलाएं गंगा स्नान कर छठ का पारंपरिक गीत गाकर नहाय-खाय का प्रसाद बनाने में जुटी रहीं। बता दें कि इस पर्व में छठ व्रती के साथ घर अन्य सदस्य भी विशेष रूप से भागीदारी निभाते हैं।
बता दें कि आज के दिन कद्दू सब्जी का विशेष महत्व माना जाता है। अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी से नहाय-खाय का प्रसाद किया जाता है। कई जगहों पर आज के दिन को कद्दू भात भी कहते हैं। गंगा किनारे रहने वाले ज्यादातर छठ व्रती गंगा जल में नहाय खाय का प्रसाद बनाते हैं।
नहाय-खाय के बाद कल खड़ना के साथ 36 घंटे के निर्जल व्रत की शुरुआत होगी। कल शाम खड़ना की पूजा और प्रसाद ग्रहण करने के बाद छठ व्रती उपवास करेंगी, जिसके बाद शुक्रवार की डूबते सूर्य और शनिवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत सम्पन्न करेंगी।

पहला दिन- नहाय-खाय
छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि से होती है।
यह छठ पूजा का पहला दिन होता है, इस दिन नहाय खाय होता है।
इस वर्ष नहाय-खाय 18 नवंबर (बुधवार) को है। इस दिन सूर्योदय सुबह 06:46 बजे और सूर्यास्त शाम को 05:26 बजे पर होगा।

दूसरा दिन- लोहंडा और खरना
लोहंडा और खरना छठ पूजा का दूसरा दिन होता है।
यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होता है।
इस वर्ष लोहंडा और खरना 19 नवंबर दिन गुरुवार को है।
इस दिन सूर्योदय सुबह 06:47 बजे पर होगा और सूर्यास्त शाम को 05:26 बजे पर होगा।

तीसरा दिन- छठ पूजा (सन्ध्या अर्घ्य)
छठ पूजा का मुख्य दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को होता है। इस दिन ही छठ पूजा होती है। इस दिन शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है इस वर्ष छठ पूजा 20 नवंबर को है। इस दिन सूर्यादय 06:48 बजे पर होगा और सूर्योस्त 05:26 बजे पर होगा। छठ पूजा के लिए षष्ठी तिथि का प्रारम्भ 19 नवंबर को रात 09:59 बजे से हो रहा है, जो 20 नवंबर को रात 09:29 बजे तक है।

चौथा दिन- सूर्योदय अर्घ्य (पारण का दिन)
छठ पूजा का अंतिम दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि होती है। इस दिन सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। उसके बाद पारण कर व्रत को पूरा किया जाता है। इस वर्ष छठ पूजा का सूर्योदय अर्घ्य तथा पारण 21 नवंबर को होगा। इस दिन सूर्योदय सुबह 06:49 बजे तथा सूर्योस्त शाम को 05:25 बजे होगा।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *