ताज़ा खबरे
Home / pimpri / पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश का मानवता चेहरा,मतिमंद बच्चों के बीच मनाया दिवाली का त्योहार

पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश का मानवता चेहरा,मतिमंद बच्चों के बीच मनाया दिवाली का त्योहार

पिंपरी-पिंपरी चिंचवड शहर के पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश का एक धार्मिक,सामाजिक,मानवता रुपी चेहरा देखने को मिल रहा है। कभी वो आलंदी में संतों के बीच बैठकर माउली के रंग में रंगते नजर आते है तो कभी समाज की मुख्य धारा से कटे मतिमंद बच्चों के बीच जाकर उनके सुख दुख के सारथी बनते है। भले ही वो एक कडक पुलिस कमिश्नर हो लेकिन वो एक नारियल की तरह है जो बाहर से कडक अंदर से नरम है। हिंजवडी पुलिस स्टेशन के बावधन पुलिस चौकी सीमा में अनिकेत सेवाभावी संस्था संचालित ओम श्री साई ओम के मतिमंद बच्चों के बीच 15 नवंबर को पधारे और बालदिन तथा दिवाली के पर्व पर 43 बच्चों को उपहार भेंट,दिवाली खाद्य पदार्थ और स्वेटर वितरित किया। बच्चों के बीच अपना दिवाली का त्योहार मनाया। कुछ समय तक बच्चों के बीच जमीन पर भारतीय आसन मुद्रा में बैठे नजर आए।

मतिमंद बच्चे जो समाज की मुख्य धारा से कट गए है,अनाथ है। दिवाली,होली,ईद बकरीद त्योहारों से अछूते रहते है। ऐसे में पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश का उनके बीच जाना उनसे बातें करना और खाने पीने की चीजों को बांटना समाज में एक अच्छा संदेश गया है। कृष्ण… जैसा नाम वैसा काम। तीन महिनों के भीतर पुलिस कमिश्नर शहर की जनता के चहेते बन चुके है। जनता इनके कामों को पसंद कर रही है। पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढा है। शहर का क्राइम ग्राफ और अवैध धंधे में तेजी के साथ गिरावट आयी है। महिलाएं सुरक्षित महसुस कर रही है। पुलिस कमिश्नर ने समाज के जागरुक लोगों से अपील की है कि ऐसे अनाथ,असहाय,गरीब,जरुरतमंद बच्चों की सेवा,मदद के लिए आगे आएं। जो समाज की मुख्यधारा से पीछे छुट गए वो सभी हमारे अपने लोग है। उनकी मदद करना मतलब ईश्वर सेवा करने के बराबर है।
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त परिमंडल-2 के आनंद भोइटे,वरिष्ठ पुलिस वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक बालकृष्ण सावंत,वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक किशोर म्हसवडे,संस्था अध्यक्ष कल्पना वर्पे,उपाध्यक्ष गणेश तनपुरे आदि मान्यवर उपस्थित थे।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *