ताज़ा खबरे
Home / pimpri / माऊली से मोरया गोसावी तक,महेश लांडगे,महापौर का मंदिर दर्शन मैराथन

माऊली से मोरया गोसावी तक,महेश लांडगे,महापौर का मंदिर दर्शन मैराथन

पिंपरी- महाराष्ट्र में तकरीबन 8 महीने बाद सभी धार्मिक स्थलों पर लगी पाबंदियों को हटा लिया गया है। राज्य के सभी धार्मिक स्थल 18 मार्च से बंद थे। कोरोना की गाइडलाइन की वजह से मंदिर,मस्जिद,गुरुद्वारों और चर्च में श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को मानना होगा। हालांकि,कड़े नियम के बावजूद सुबह से ही सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है।

अगर हम बात करें पिंपरी चिंचवड शहर की तो सुबह से ही आलंदी में माउली संतज्ञानेश्वर समाधि मंदिर औ देहू में संत तुकाराम महाराज समाधि मंदिर एवं चिंचवड के साधू मोरया गोसावी समाधि मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। लंबी कतारों में भक्त दर्शन के लिए घंटों खडे नजर आए। आज भोसरी के भाजपा विधायक महेशदादा लांडगे और महापौर उषा माई ढोरे ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शहर के सभी नामचीन मंदिरों में जाकर भगवान का दर्शन करने के लिए मैराथन दौड लगाई। शहर की कई मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की व आरती उतारी। कार्यकर्ताओं ने पेढा बांटकर आनंदोत्सव मनाया। चिंचचड के श्रीमन महासाधू श्री मोरया गोसावी समाधी मंंदिर में मोरया गोसावी महाराज की संजीवन समाधी स्थल पर विधायक महेश लांडगे और महापौर माई ढोरे के हाथों पुष्पहार अर्पण करके महाआरती की गई। आलंदी में महेश लांडगे जाकर संत ज्ञानेश्वर महाराज का दर्शन लिया। पूजा,आरती की। भोसरी परिसर के सभी ग्राम देवताओं की पूजा की।

महेश लांडगे ने क्या कहा ?- महेश लांडगे ने कहा कि लॉकाडउन शिथिल होने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मधुशाला शुरु किया मगर शिवालय बंद रखा। इसके विरोध में भाजपा राज्य भर में आंदोलन की। भक्तों को भगवान से दूर रखा गया। साधू,संत,सभी धार्मिक संस्थाएं,संगठनाएं एकत्रित आकर भाजपा के साथ एक सुर में मंदिर खोलने के लिए जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया। आखिरकार भाजपा के आंदोलन को सफलता मिली।आज से महाराष्ट्र के सभी धार्मिक स्थलों को भक्तों के हवाले कर दिया गया है। माउली,मोरया गोसावी और भोसरी परिसर के सभी ग्रामदेवताओं का दर्शन,आरती की गई।
महेश लांडगे के नेतृत्व में भाजपा और भक्तों का एक शिष्टमंडल सुबह से श्रीक्षेत्र आलंदी के ज्ञानेश्वर माऊली समाधी मंदिर,भोसरी के चिखली में विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर,मोशी के नागेश्वर मंदिर,जाधववाडी के विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर,दिघी के दत्तमंदिर,भोसरी के महादेव मंदिर,इंद्रायणीनगर के वैष्णोमाता मंदिर,नेहरुनगर के गणपति मंदिर,रुपीनगर-तलवडे के घारजाई मंदिर समेत चिंचवड विधानसभा क्षेत्र में मोरया गोसावी मंदिर में महाआरती और आनंदोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर प्रदेश महिला अध्यक्ष उमा खापरे,संघटन महासचिव अमोल थोरात,प्रदेश सचिव अमित गोरखे,महासचिव नगरसेवक मोरेश्वर शेडगे,महासचिव विजय फुगे,महासचिव राजू दुर्गे पूर्व महापौर नितीन कालजे,राहुल जाधव,पूर्व सत्तारूढ पक्षनेता एकनाथ पवार,नगरसेविका मोनाताई कुलकर्णी,करुणा चिंचवडे,संगिता भोंडवे,नगरसेवक सुरेश भोईर,राजेंद्र गावडे,

प्रभाग स्वीकृत सदस्य बिभीषण चौधरी,दिनेश यादव,पांडुरंग भालेकर,विनोद तापकीर,विठ्ठल भोईर,संदिप गाडे,संदिप नखाते,
युवा मोर्चा अध्यक्ष संकेत चौंधे,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष अनुप मोरे,महिला अध्यक्ष उज्वला गावडे,पूर्व नगरसेवक शांताराम भालेकर,प्रमोद ताम्हणकर,चिंचवड-किवले मंडल अध्यक्ष योगेश चिंचवडे,शहर उपाध्यक्ष काळूराम बारणे,धनंजय शालीग्राम, विनोद मालू, संजय पटनी,जवाहर ढोरे,सुरेश पाटील,हरीभाऊ चिंचवडे,दिपक गावडे,नारायण लांडगे,पांडूरंग चिंचवडे, देवदत्त लांडे,मिथुन बोरगांव,राहुल मोकाशी,स्वप्निल भोईर,राजू लांडगे,तुकाराम पडवळे यांच्यासह कुंदा भिसे,पल्लवी वाल्हेकर,दिपाली धानोकर,रेखा कडाली,सुमन जांभूलकर,रंजना चिंचवडे,प्रतीभा चिंचवडे,जोगेश्वरी महीला भजनी मंडल और भारी तादाद में महिलाएं उपस्थित थी।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *