ताज़ा खबरे
Home / pimpri / महंगी कार चुराने वाले आंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,13 वाहन जब्त

महंगी कार चुराने वाले आंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,13 वाहन जब्त


पिंपरी चिंचवड अपराध शाखा युनिट-1 की बडी कार्रवाई

पिंपरी- गैरेज चालक अपने एक साथीदार की मदद से दूसरे राज्यों से फोर व्हीलर गाडियों को चुराता था। बाद में उन गाडियों में पुरानी खरीदी गाडियों की चॉसी बैठाकर महंगे दाम में बेचने का धंधा करते थे। इस प्रकरण में चोरी की कार,कार बेचने वाला मास्टरमाइंड को पिंपरी चिंचवड पुलिस अपराध शाखा युनिट-1 ने 30 किमी पीछा करके फिल्मी अंदाज में धरदबोचा। चोरों के पास से 1 करोड 39 लाख की 25 कार और 15 इंजन जब्त किया गया।
मनजित जोगिंदर मारवा नि.चिंचवड,मूल निवासी नई दिल्ली,दीपक चमनलाल खन्ना उम्र 40 नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। ऐसी जानकारी आज पत्रकार परिषद में पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने दी। चनप्रित हरविंदरपाल सिंह उम्र 43 नि.एसबी,पाटिल रोड,रावेत को पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
जनवरी 2020 में अपराध शाखा युनिट-1 ने दूसरे राज्य से कार चुराकर महाराष्ट्र में बेचेने वाले एक कार चोर गिरोह को पकडा था। उनके पास से इनोव्हा,फॉर्च्यूनर जैसी महंगी 12 कार और 15 इंजिन ऐसे कुल मिलाकर 21 करोड 19 लाख रुपये का माल जब्त किया गया था। दिल्ली,पंजाब,हरियाणा,चंडीगड राज्यों से 9 वाहन चोरी का मामला उजागर हुआ था। आरोपी का साथीदार दिल्ली भाग गया था। जनवरी से अपराध शाखा युनिट-1 की टीम उसकी तलाश में जुटी थी। इस फरार मास्टरमाइंड को पकडना पुलिस के लिए किसी चुनौति से कम नहीं था। जांच के दौरान 24 अक्टूबर को सहायक पुलिस निरिक्षक गणेश पाटिल,पुलिस सिपाही सचिन मोरे को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि दोनों आरोपी दिल्ली से कार चुराकर मुंबई वाया पुणे आ रहे है। पुलिस ने मोशी खेड सुपा टोलनाका पर जाल बिछाकर इंतजार कर रहे थे। दो दिन एक रात पुलिस टोलनाका पर उनके आने का इंतजार की। मोशी टोलनाका पर आने के बाद उनको संदेह हुआ और भागने लगे। 30 किमी पीछे करने के बाद आरोपियों और इनोव्हा,क्रेटा जैसी महंगी गाडी के साथ गिरफ्तार करने में कामयाब हुए। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को 4 नवंबर तक पुलिस रिमांड में भेजा गया।
अरोपियों के पास से इनोव्हा 4,फॉर्च्यूनर,मारुति इंटिंगा,मारुति स्वीफ्ट,होन्डा सिटी,टोयटा इटॉस,आल्टो कार,निसान टेरेनो,क्रेटा,महिंद्रा बोलेरो कॅम्पर की एक एक कार ऐसा कुल मिलाकर 13 गाडियां बरामद हुई। जिसकी कीमत 1 करोड 39 लाख रुपये है।आरोपियों के विरुद्ध लुधियाना,दिल्ली,पंचकुला,चंडीगढ,हरियाणा के पुलिस थानों में अपराध दर्ज है।
आरोपी मनजित कोंढवा परिसर में नया गोदाम लेकर एक गैरेज शुरु किया। दुर्घटनाग्रस्त कारों को बीमा कंपनी से खरीद करके उसी कंपनी व मॉडेल की कार को दूसरे राज्यों से कार चुराते थे। चोरी की कार में बीमा कंपनी की दुर्घटमाग्रस्त वाली कार की चॉसी निकालकर बैठाते थे। उसके अनुसार कागजात तैयार करके विक्री करते थे।
पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अपर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,डीसीपी(अपराध) सुधीर हिरेमठ,पुलिस उपायुक्त परिमंडल- आनंद भोईटे,सहायक पुलिस आयुक्त(अपराध)आर आर पाटिल के मार्गदर्शन में अपराध शाखा युनिट-1 के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक उत्तम तांगडे,सहायक पुलिस निरिक्षक गणेश पाटिल,पुलिस उप निरिक्षक कालुराम लांडगे,कर्मचारी सुभाष सावंत,रविंद्र गावंडे,प्रमोद लांडे,अमित गायकवाड,बालु कोकाटे,मनोजकुमार कमले,सोमनाथ बोर्‍हाडे,महादेव जावले,मारुति जायभाये,सचिन मोरे,प्रमोद गर्जे,सुनिल चौधरी,प्रमोद हिरलकर,अंजनराव सोडगिर,आनंद बनसोडे,नागेश माली की टीम ने कार्रवाई की। आगे की जांच सहायक पुलिस निरिक्षक गणेश पाटिल(अपराध शाखी-1) पिंपरी चिंचवड कर रहे है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *