ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

नई दिल्ली- केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आज दिल्ली में निधन हो गया। वे 74 साल के थे। बेटे चिराग पासवान ने भावुक ट्विट करके दी देश को जानकारी। छह दिन पहले उनकी हार्ट सर्जरी एम्स हॉस्पिटल में हुई थी। 

रामविलास पासवान पिछले करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। एम्स में 2 अक्टूबर की रात को उनकी हार्ट सर्जरी की गई थी। यह पासवान की दूसरी हार्ट सर्जरी थी। इससे पहले भी उनकी एक बायपास सर्जरी हो चुकी थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चिराग पासवान को फोन कर केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।
   बिहार में विधानसभा का चुनाव चल रहा है। पासवान के अचानक जाने से बिहार की राजनीति को भारी क्षति पहुंची है। वे पिछडे समाज के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। चुनाव के परिणामों में इसका असर पडेगा। चिराग पासवान के कंधों पर पार्टी का सारा बोझ आन पडा है। पासवान की पार्टी राजग से अलग होकर स्वतंत्र चुनाव लड रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपनी संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि उनके निधन से राजनीतिक जगत में अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में मुश्किल है। उनका जाना देश के लिए गहरा धक्का है। उनसे मेरा गहरा लगाव था और मेरे अभिभावक तुल्य थे। पांच दशक से भी अधिक समय तक संसदीय राजनीति में उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति एवं दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को सहन शक्ति प्रदान करे्ं।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *