ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / आरजेडी के 42 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

आरजेडी के 42 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

पटना- आरजेडी के 42 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा आज कर दी गई। इसमें 17 वर्तमान विधायक भी शामिल है।साथ ही नए चेहरों पर भी दांव खेला गया है। कुछ पूर्व विधायक और दूसरे दलों से आए नेताओं को भी टिकट दिया गया। बुधवार को दिनभर राबडी निवास पर टिकट पाने वाले लोगों और कार्यकर्ताओं की भीड लगी रही। बीच बीच में नारेबाजी शोरगुल भी सुनाई दे रहा था। सबसे अंत में बड़ाहरा सीट पर फैसला हुआ। पार्टी ने इस बार कई चीजों का ध्यान रखा है। करीब आधा दर्जन टिकट नेताओं के पुत्र-पुत्रियों और पत्नियों को देने के साथ ही कई टिकट बदले गए भी गए हैं। भारी विरोध के चलते मखदूमपुर सीट से वर्तमान विधायक सूबेददार दास को फिर से उम्मीदवार बनाया गया।
खबर है कि राजद के सर्वे में भी इस सीट की रिपोर्ट ठीक नहीं आई थी। ऐसे में देर रात सूबेदार दास का टिकट काटकर सतीश दास को दे दिया गया।

42 प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार है-

  1. कुर्था- बागी कुमार वर्मा,
  2. ब्रह्मपुर- शंभुनाथ यादव,
  3. मोकामा- अनंत सिंह,
  4. सूर्यगढ़ा- प्रहलाद यादव,
  5. मखदूमपुर- सतीश दास,
  6. रजौली- प्रकाशवीर,
  7. मोहनिया- संगीता देवी,
  8. दिनारा- विजय मंडल,
  9. शेरघाटी- मंजू अग्रवाल,
  10. डेहरी- फतेह बहादुर कुशवाहा,
  11. मुंगेर- अविनाश कुमार,
  12. रफीगंज- मो. नेहालुद्दीन,
  13. बांका- जावेद इकबाल अंसारी,
  14. बड़ाहरा- सरोज यादव,
  15. गुरुआ- विनय यादव,
  16. मसौढ़ी- रेखा पासवान,
  17. बाराचट्टी- समता देवी,
  18. बेलहर- रामदेव यादव,
  19. बोधगया- सर्वजीत कुमार,
  20. जदगीशपुर- रामविशुन सिंह लोहिया,
  21. नोखा- अनीता देवी,
  22. जमुई- विजय प्रकाश,
  23. रामगढ़- सुधाकर सिंह,
  24. झाझा- राजेंद्र यादव,
  25. बेलागंज- सुरेंद्र यादव,
  26. चकाई- सावित्री देवी,
  27. शाहपुर- राहुल तिवारी,
  28. जहानाबाद- सुदय यादव,
  29. शेखपुरा- विजय सम्राट,
  30. गोह- भीम सिंह,
  31. नबी नगर- डब्लू सिंह,
  32. ओबरा- ऋषि सिंह,
  33. नवादा- विभा देवी,
  34. तारापुर- दिव्या प्रकाश,
  35. अतरी- अजय यादव,
  36. भभुआ- भरत बिंद,
  37. धुरैया- भूदेव प्रसाद,
  38. इमामगंज- उदय नारायण चौधरी,
  39. संदेश- किरण देवी,
  40. कटोरिया- स्वीटी हेम्ब्रम,
  41. सासाराम- विजय गुप्ता,
  42. गोविंदपुर- मोहम्मद कामरान।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *