ताज़ा खबरे
Home / pimpri / पालिका चुनाव में 40% टिकट भाजपा युवा मोर्चा को -लक्ष्मण जगताप

पालिका चुनाव में 40% टिकट भाजपा युवा मोर्चा को -लक्ष्मण जगताप

पिंपरी- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज पिंपरी चिंचवड शहर भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित हुई। इस अवसर पर चिंचवड के भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप ने युवाओं में जोश भरते हुए अपने विचारों की गंगा बहाते हुए कहा कि आगामी मनपा 2022 के चुनाव में 40% टिकट युवाओं को दिया जाएगा। इसमें महिलाएं भी शामिल रहेंगी। बाकी 60 प्रतिशत टिकट भाजपा के अन्य घटकों में विभाजित किया जाएगा। इस घोषणा से युवाओं ने जनकर तालियां बजाई। भाजपा युवा मोर्चा का पदाधिकारी बनना गर्व की बात होता है। काम करने का अवसर भरपुर मिलता है। युवा काल में पद का मिलना मतलब नगरसेवक बनना,आगे पालिका में विभिन्न पदों का मिलना ऐसा रास्ता खुलता है। युवावस्था में पद मिलने का मतलब होता है कि कार्यकर्ता हमेशा युवा रहता है। जिनको पद नहीं मिला वो निराश न हो,अपने समाजसेवा,काम के दम पर पार्टी में जगह बनाकर सबका चहेता बन सकता है। भाजपा का एक सक्रिय कार्यकर्ता अपने काम के दम पर अपनी अच्छी छवि पेश कर सकता है।
कार्यक्रम में महापौर उषा माई ढोरे,सत्तारुढ नेता नामदेव ढाके,पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष सदाशिव खाडे,राजू दुर्गे समेत कई मान्यवर पदाधिकारी सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ तो कहीं टूटता नजर आया। खासतौर से मंच पर सामाजिक दूरिया खंडित नजर आयी। कालेवाडी में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भाजपा विधायक महेश लांडगे और लक्ष्मण जगताप के हाथों वितरित किया गया। युवा मोर्चा के अध्यक्ष संकेत चौंधे ने कोरोना काल में अपनी टीम के साथ लोगों को अन्नधान्य वितरण,आरोग्य संबंधित प्रशंसनीय कार्य किया। आज उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा का गठन हुआ। युवा मोर्चा पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेगी और संगठन को बलशाली बनाने में जान फूंकेगी। जिन कंपनियों में वैकेंसी रहेगी बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का काम भाजपा युवा मोर्चा करेगा। ऐसा महेश लांडगे ने आज कहा। भाजपा के संस्थापक पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शहर में 1200 ठिकानों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भाजपा का हर कार्यकर्ता भाजपा प्रेमी होना चाहिए। लक्ष्मण भाऊ मेरे आदर्श है। भाऊ आज भी अपने आपको युवा मानते है। भाजपा का हर कार्यकर्ता विचारों से,कार्यों से युवा दिखना चाहिए। ऐसा महेश लांडगे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।

   

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *