ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / वानवडी पुलिस की बडी कार्रवाई: सेंधमार गिरोह गिरफ्तार,32 लाख का माल बरामद

वानवडी पुलिस की बडी कार्रवाई: सेंधमार गिरोह गिरफ्तार,32 लाख का माल बरामद

पुणे- पुणे और पिंपरी चिंचवड़ शहर में दिन पर दिन सेंधमारी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने पेट्रोलिंग बढ़ाते हुए आरोपियों को दबोचना शुरू कर दिया है। पुणे पुलिस ने सेंधमारी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों का माल बरामद किया है। वानवडी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक और कर्मचारियों ने यह बडी करवाई की है।

पुलिस कर्मचारियों को मुखबिर द्वारा आरोपी के बारे में जानकारी मिली थी,तभी पुलिस ने जाल बिछाकर 3 आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह घरों में सेंधमारी करके चोरियां करता था और कई चोरियों को अंजाम दे चुके है।आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 343 ग्राम सोना,664 ग्राम चांदी,7 बाइक,चार पहिया वाहन और 26 हजार ऐसा कुल 32 लाख का माल बरामद किया है। शहर में ऐसे कई गिरोह सक्रीय है,उन पर भी जल्द करवाई की जाएगी ऐसा पुलिस का कहना है।
1) रवीसिंग शामसिंग कल्याणी,उम्र 22 वर्ष नि.रामटेकडी,हडपसर पुणे,2) सिंग शामसिंग कल्याणी,उम्र 24 वर्ष नि.रामटेकडी,हडपसर पुणे,3) हुकूमसिंग रामसिंग कल्याणी,उम्र 28वर्ष नि.रामटेकडी,हडपसर पुणे को गिरफ्तार किया गया है। इनके बारे में अधिक जांच पडताल की गई तो पता चला कि विभिन्न थानों में विभिन्न धाराओं में अपराध पंजिकृत है। जो इस प्रकार है-
1) वानवडी पुलिस स्टेशन गु.र.नं. 459/2020 भा.दं.वि 454 ,457, 380.
2) वानवडी पुलिस स्टेशन गु.र.नं. 769/2020 भा.दं.वि 457, 380.
3) वानवडी पुलिस स्टेशन गु.र.नं. 453/2020 भा.दं.वि 454 ,457, 380.
4) वानवडी पुलिस स्टेशन गु.र.नं. 90/2020 भा.दं.वि 457, 380.
5) हडपसर पुलिस स्टेशन गु.र.नं.1348/2020 भा.दं.वि.क. 454,457,380.
6) मुंढवा पुलिस स्टेशन गु.र.नं.1348/2020 भा.दं.वि.क. 454,457,380
7) मार्केटयार्ड पुलिस स्टेशन गु.र.नं.324/2020 भा.दं.वि.क. 454,457,380
8) भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन गु.र.नं.1014/2020 भा.दं.वि.क. 457,380,379
9) येरवडा पुलिस स्टेशन गु.र.नं.2037/2020 भा.दं.वि.क. 379
10) येरवडा पुलिस स्टेशन गु.र.नं.2022/2020 भा.दं.वि.क. 454,457,380,511.
11) चंदननगर पुलिस स्टेशन गु.र.नं.1235/2020 भा.दं.वि.क. 454,457,380
12) दत्तवाडी पुलिस स्टेशन गु.र.नं.2565/2020 भा.दं.वि.क. 457,380
13) चिखली पुलिस स्टेशन गु.र.नं.1348/2020 भा.दं.वि.क. 454,457,380
नामदेव चव्हाण अप्पर पुलिस आयुक्त पुणे,सुहास बावचे पुलिस उपआयुक्त परिमंडळ-5,कल्याणराव विधाते सहायक पुलिस आयुक्त हडपसर विभाग,पुलिस निरिक्षक क्रांतीकुमार पाटील,पुलिस निरिक्षक(अपराध) सलीम चाऊस के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरिक्षक आसाराम शेटे,पुलिस हवालदार राजू रासगे,आनंद पाटोले पुलिस नाईक संभाजी,देविकर,योगेश गायकवाड,पुलिस सिपाही नासिर देशमुख,नवनाथ खताल,सुधीर सोनवणे अनुप सांगले,महेश कांबले,अमित चिव्हे आदि के पथक ने कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *