ताज़ा खबरे
Home / pimpri / विधायक अण्णा बनसोडे की सर्तकता से बची कोरोना मरीजों की जान

विधायक अण्णा बनसोडे की सर्तकता से बची कोरोना मरीजों की जान

पिंपरी-पिंपरी के राष्ट्रवादी कांग्रेस विधायक अण्णा बनसोडे का एक और सराहनीय कार्य देखने को मिला। आकुर्डी के स्टार हॉस्पिटल में सिलेंडर समाप्त होने पर भर्ती कोरोना मरीजों की जान खतरे में पडते देख आधी रात को बनसोडे घर से निकले और पालिका आयुक्त की मदद से ऑक्सीजन की बडी खेप हॉस्पिटल में पहुंचाकर मरीजों की जान बचाने का महान कार्य किया।

पिंपरी चिंचवड मनपा ने कोविड मरीजों के लिए आकुर्डी के स्टार हॉस्पिटल को अधिकृत मान्यता दिया है। यहां बुधवार की मध्यरात्रि सिलेंडर खत्म हो गया। चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। हॉस्पिटल संचालकों के हाथ पांव फूल गए। इस बात की खबर विधायक अण्णा बनसोडे को लगी। बिना विलंब आधी रात को वे आयुक्त श्रावण हर्डीकर को संपर्क किया और तत्काल सिलेंडर मुहैया कराने की मांग की। विधायक की इस सर्तकता को देखते हुए आयुक्त भी एक्शन में आ गए और भारी संख्या में सिलेंडर की खेप हॉस्पिटल में पहुंचाने का काम हुआ। समय पर सिलेंडर मिलने से भर्ती 60-70 मरीजों को दिलासा मिला। ऐसी जानकारी स्टार हॉस्पिटल के संचालक डॉ.अमित वाघ ने दी।
डॉ.अमित वाघ ने कहा आकुर्डी के स्टार हॉस्पिटल को पिंपरी चिंचवड मनपा अधिकृत मान्यता दी है। यहां वर्तमान में 95 कोरोना मरीज उपचार ले रहे है। हर दिन 110 से 120 ऑक्सीजन सिलेंडर की जरुरत पडती है। बुधवार की रात अचानक सिलेंडर खत्म होने के कारण मरीजों की जान खतरे में पड गई। रात के समय सिलेंडर का मिलना संभव नहीं हो रहा था। इसी बीच विधायक अण्णा बनसोडे और पालिका आयुक्त हर्डीकर से रात के समय संपर्क किया। आयुक्त के बंगले पर रात के समय गए। बनसोडे ने आयुक्त से संपर्क किया। आयुक्त ने वायसीएम में सिलेंडर मिलने की बात कही और वहां जाने को कहा। अण्णा बनसोडे हमारे साथ वायसीएम गए जब तक सिलेंडर मिल नहीं जाता रातभर साथ रहे। सिलेंडर तडके 4 बजे मिला। आखिरकार 20 सिलेंडर मिला। सिलेंडर लेकर आकुर्डी स्टार हॉस्पिटल में आए और कोरोना मरीजों को तुरंत ऑक्सीजन देकर जान बचायी गई। अण्णा बनसोडे और आयुक्त की सर्तकता के कारण बडी अनहोनी होते होते टल गई।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *