ताज़ा खबरे
Home / pimpri / स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में उद्योगनगरी 23 वें पायदान पर

स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में उद्योगनगरी 23 वें पायदान पर

पिंपरी- केंद्र सरकार के उपक्रम स्वच्छ शहर अभियान के अंतर्गत आयोजित किए गए सर्वेक्षण में उद्योगनगरी के पिंपरी चिंचवड मनपा 24 वें पायदान पर खिसक गई। पिंपरी चिंचवड मनपा में सत्तासीन भाजपा के लिए एक शर्मनाक बात है। 2017 के पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस की जब मनपा में सत्ता थी तो शहर स्वच्छता अभियान में कई पुरस्कार जीता गया था। पिंपरी पालिका टॉप 5 में रहती थी। लेकिन भाजपा के राज में शहर कचरे के ढ़ेेर में तब्दील हो गया। यही कारण है कि आज प्रधानमंत्री मोदी द्धारा घोषित परिणामों में शहर 24 वें स्थान पर जा पहुंचा। 2016 में शहर 10 वें क्रमांक पर था जबकि महाराष्ट्र में नंबर वन शहर बनकर चमका था। लेकिन भाजपा राज में एशिया खंड की सबसे ज्यादा अमीर पिंपरी चिंचवड मनपा का पिछले साढे तीन सालों में ऐसा हाल हुआ कि 24 वें स्थान पर जा पहुंची। जबकि इस शहर में भाजपा के दो विधायक भी है। पालिका को दोनों रिमोर्ट कंट्रोल की तरह चलाते है। भाजपा के पदाधिकारी माल कमाई,छपाई,ठेकेदारी में मस्त है। पिंपरी चिंचवड से बेहतर प्रदर्शन करते हुए पुणे का 15 वाँ क्रमांक आया है। सुशासन बाबू नीतिश कु
मार का पटना शहर का सबसे आखिरी पायदान 48 वें स्थान पर है। केवल बडबोलेपन के धनी हैं नीतिश कुमार। बाकी साफसफाई, बेरोजगारी,कोरोना,बाढ,बिजली,पानी,जलनिकासी मामले में टोटल फेल हुई है।

नाशिक मनपा को 11वा क्रमांक प्राप्त हुआ है। पहले 10 स्वच्छ शहरों में स्थान पाने के लिए नाशिक मनपा ने एड़ी चोटी का ज़ोर लगा दिया था, लेकिन इस साल नाशिक को 11वें नंबर पर संतुष्टि करनी पड़ी।

राज्य में नवी मुंबई को सबसे स्वच्छ शहर होने के लिए तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पिछले वर्ष नवी मुंबई 10वें स्थान पर था। केंद्र सरकार के स्वच्छ शहर सर्वेक्षण की योजना के लिए नाशिक मनपा लगातार टॉप टेन में आने के प्रयास में लगी हुई है। लेकिन अब तक सफ़लता प्राप्त नहीं हो सकी थी। पिछले 2 सालों से नाशिक 64 और 67 नंबर पर था, जिससे मनपा प्रशासन में निराशा देखी जा रही थी। पिछले वर्ष से केंद्र सरकार ने नियमों में कुछ बदलाव किए और हर 3 माह में शहरों का सर्वेक्षण किया जाने लगा।

पहले 3 सर्वेक्षणों में नाशिक का नंबर टॉप टेन में तो लग गया था, लेकिन आखिरी राउंड में नाशिक मनपा को 11वां नंबर प्राप्त हुआ। फरवरी माह में केंद्र शासन ने स्टार प्रतियोगिता शुरू की थी, जिसने नाशिक को केवल 1 स्टार पर भी संतुष्टि करनी पड़ी। नाशिक की तुलना में धुलिया और जलगांव छोटे शहर होने के बाद भी इन शहरों को 2 और 3 स्टार प्राप्त हुए। उसी स्तर को ध्यान में रखते हुए केंद्र शासन ने स्वच्छता में नाशिक शहर को 11वां स्थान दिया है। महाराष्ट्र राज्य में नाशिक का दूसरा स्थान है। ऐसी जानकारी मनपा आयुक्त राधाकृष्ण गमे ने दी है।

  1. इंदौर
  2. सूरत
  3. नवी मुंबई
  4. विजयवाड़ा
  5. अहमदाबाद
  6. राजकोट
  7. भोपाल
  8. चडीगढ़
  9. विशाखापत्तनम
  10. वडोदरा
  11. नासिक
    12 लखनऊ
  12. ग्वालियर
  13. ठाणे
  14. पुणे
  15. आगरा
  16. जबलपुर
  17. नागपुर
  18. गाजियाबाद
  19. प्रयागराज
  20. रायपुर
  21. कल्याण डोंबिवली
  22. हैदराबाद
  23. पिंपरी चिंचवाड़
  24. कानपुर
  25. औरंगाबाद
  26. वाराणसी
  27. जयपुर
  28. जोधपुर
  29. रांची
  30. साउथ दिल्ली
  31. वसंत विहार
  32. धनबाग
  33. लुधियाना
  34. ग्रेटर मुंबई
  35. श्रीनगर
  36. बेंगलुरू
  37. फरीदाबाद
  38. अमृतसर
  39. कोयंबतुर
  40. मेरठ
  41. मदुरै
  42. नॉर्थ दिल्ली
  43. कोटा
  44. चेन्नई
  45. ईस्ट दिल्ली
  46. पटना

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *