पिंपरी- स्वतंत्रता दिवस के 74 वें पर्व पर देशभर में तिरंगा ध्वज को फहराया गया वहीं पुणे के पिंपरी चिंचवड उद्योगनगरी में सरकारी,गैरसरकारी संस्थानों,स्कूल,कालेज में तिरंगा फहराया गया। हलांकि स्कूल कॉलेज कोरोना के कारण बंद है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए स्कूल व्यवस्थापन ने तिरंगा झंडा फहराकर सलामी दी और देश की आजादी के मतवालों को याद करके नमन किया।
पिंपरी चिंचवड मनपा भवन में महापौर उषा माई ढोरे के हाथों तिरंगाा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर आयुक्त श्रावण हर्डीकर,सत्तारुढ नेता नामदेव ढाके आदि मान्यवर उपस्थित थे। पिंपरी चिंचवड पुलिस मुख्यालय में पुलिस उपायुक्त सुधीर हिरेमठ के हाथों ध्वजारोहण हुआ। एसीपी राम जाधव, एसीपी आर आर पाटिल,पुलिस निरिक्षक राजकुमार शिंदे,आरक्षित विभाग के पुलिस निरिक्षक राजकुमार माने,पुलिस निरिक्षक साबले आदि मान्यवर उपस्थित थे। केक काटकर आजादी का जश्न मनाया गया। कुछ छोटे बच्चों को भी बुलाया गया था।
आकुर्डी के गोदावरी विद्यालय कनिष्ठ महाविद्यालय के परांगण में भारतीय ज्ञानवर्धिनी सभा की महासचिव कु.सोनल तिवारी के हाथों ध्वजारोहण हुआ। इस अवसर पर प्राचार्या कुसुम तिवारी,शिक्षक,शिक्षकेत्तर उपस्थित थे। कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का खयाल रखा गया। इस अवसर पर प्राचार्या कुसुम तिवारी ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पहली छात्रों,शिक्षकों की उपस्थिति के बिना स्वतंत्रता दिवस स्कूल के परांगण में मनाया गया।यह समय की विडंबना है कि मनुष्य इस बुरे समय के आगे विवश है।
रहाटणी के श्रीमती सावित्री बाई रामेश्वर पाल हिन्दी स्कूल और महर्षि विद्या मंदिर इंग्लिश मेडियम स्कूल ने संयुक्त रुप से 74 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया। संस्थापक अध्यक्ष धर्मराज पाल के हाथों ध्वजारोहण हुआ। सरकार के गाइडलाइन का यहां पूर्ण रुप से पालन हुआ। इस अवसर पर शिक्षक रोहिदास पाखरे,सौ.उज्जवला खवळे,प्रविण देवराज पाल,भरत पुरबिया,शिक्षकेत्तर रमेश पाल आदि मान्यवर उपस्थित थे। आकुर्डी के बीना इंग्लिश मेडियम स्कुल में संस्थापक अध्यक्ष इकबाल भाई खान के हाथों ध्वजारोहण किया गया। यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। गाइडलाइन का पालन करते हुए 5 शिक्षक उपस्थित थे। स्कूल बंद होने से पहली बार छात्रों के बिना तिरंगा झंडा फहराया गया।
पिंपरी के रिव्हर रोड स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस के पदाधिकारी अमरजित यादव(अंकल) के कार्यालय में पिंपरी चिंचवड शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष संजोग वाघेरे के हाथों तिरंगा ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर सबको लड्डू बांटकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। कोरोना महामारी के कारण कम संख्या में सोशल डिस्टेंसिंग का खयाल रखकर ध्वजारोहण हुआ। इस अवसर पर उत्तर भारतीय समाज के मान्यवर उपस्थित थे। पिछले 20 सालों से अमरजित यादव स्वतंत्रता दिवस पर्व को मनाते आ रहे है।हर साल संजोग वाघेरे के हाथों तिरंगा ध्वज फहराया जाता है।