ताज़ा खबरे
Home / pimpri / पिंपरी पुलिस आयुक्तालय में निलांबरी भिंगारदिवे की बदली

पिंपरी पुलिस आयुक्तालय में निलांबरी भिंगारदिवे की बदली


पिंपरी-पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस आयुक्तालय में निलंबरी भिंगारदिवे की बदली की गई। भिंगारदिवे आज आयुक्तालय में पुलिस आयुक्त संदीप विष्णोई की वरिष्ठ स्वीय सहायक के रुप में पदभार संभाला। स्वेच्छा बदली की मांग पर निलांबरी भिंगारदिवे की मुंबई पुलिस आयुक्तालय से पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय में की गई है। इससे पहले पुणे पुलिस आयुक्तालय में भी स्वीय सहायक के रुप में काम कर चुकी है।
निलांबरी भिंगारदिवे पुलिस विभाग की सेवा से पहले पिंपरी चिंचवड मनपा में भी कार्यरत थी। पुलिस की नौकरी मिलने के बाद पालिका सेवा से त्यागपत्र दे दी थी। इनके पति महेंद्र भिंगारदिवे 4 महिने पहले पिंपरी चिंचवड मनपा की सेवा से रिटायर हुए थे। उस समय निलांबरी भिंगारदिवे पालिका में सत्कार समारोह में पति के साथ उपस्थित हुई थी।
रागिणी सुभाष पुजारी की ठाणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय से नई मुंबई पुलिस आयुक्तालय में स्वीय सहायक पद पर बदली हुई है। दोनों बदली का आदेश पुलिस महासंचालक,महाराष्ट्र राज्य की ओर से जारी किया गया है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *