ताज़ा खबरे
Home / आरोग्य / महेश लांडगे की संतवाणी सुनकर बिरला कर्मचारियों की हडताल समाप्त

महेश लांडगे की संतवाणी सुनकर बिरला कर्मचारियों की हडताल समाप्त

पिंपरी- कोरोना महामारी काल में जहां डॉक्टरों,नर्सों की कमतरता है। वहीं पिंपरी चिंचवड शहर के नामचीन बिरला हॉस्पिटल में पिछले तीन दिनों से चल रही हडताल आज भाजपा विधायक महेश लांडगे की विनम्रता पूर्वक संतवाणी सुनकर और हाथ जोडने से हडतालियों ने अपनी हडताल समाप्त की। महेश लांडगे की इस गांधीगिरी स्टाइल के हडताली कर्मचारी कायल हो गए और तुरंत उनकी बात मानकर काम पर लौट गए।    पिंपरी चिंचवड शहर में कोरोना का कोहराम मचा है। बिरला हॉस्पिटल के मेडिकल कर्मचारी अपनी कुछ मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से हडताल कर रहे थे। बिरला व्यवस्थापन और हडताली कर्मचारियों के बीच कोई सुलह समझौता का मार्ग परस्थ नहीं हो रहा था। आयुक्त श्रावण हर्डीकर,पालिका वैद्यकीय अधिकारी डॉ,पवन सालवे ने भी हडताली कर्मचारियों और हॉस्पिटल प्रशासन के साथ बैठकें की लेकिन रिजल्ट बेनतीजा रहा। इधर बिरला में भर्ती कोरोना मरीज समेत अन्य मरीजों की हालत बिगडने लगी।    शहर की इस गंभीर समस्या को देखते हुए भाजपा के शहर अध्यक्ष और विधायक महेश लांडगे संकटमोचक बनकर प्रकट हुए। आज हडताली कर्मचारियों के बीच हॉस्पिटल के परांगण में पहुंचे। दादा ने बडी विनम्रता के साथ गांधीगिरी स्टाईल अपनाते हुए हाथ जोडकर हडताली डॉक्टर,नर्स से कहा कि आप लोगों के रुप में,मैं भगवान का रुप देखता हूं। कोरोना के संकट की घडी में आपस में झगडा करने,वादविवाद करने का समय नहीं। सबको अपना फर्ज निभाने का वक्त है।आप लोग अपने शहरवासियों की कोरोना से जान बचाने के लिए सर्वोपरि विचार करना चाहिए। आप लोगों का अधिकार,हक,मांगें जायज है। मुझपर विश्वास रखो।आपको न्याय मैं अवश्य दिलाऊंगा। लेकिन इस वक्त हडताल खत्म करके काम पर लौट जाओ और कोरोना से जीवन मौत से जूझ रहे अपनों की जिंदगी बचाने का काम करो। ऐसी संतवाणी सुनकर हडताली डॉक्टरों,नर्सों का दिल पसीजा और दादा के शब्दों पर विश्वास किया,हडताल समाप्त करके काम पर लौट गए।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *