ताज़ा खबरे
Home / pimpri / शहर के 3 पुलिस अधिकारी आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित

शहर के 3 पुलिस अधिकारी आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित


पिंपरी- पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस आयुक्तालय के आस्थापना पर कार्यरत 3 पुलिस अधिकारी आज आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से आयुक्त संदीप विष्णोई के हाथों सम्मानित हुए। ये तीनों अधिकारी लगातार दो साल दुर्गम नक्सल क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य किए थे। इनके अच्छे कार्यों को देखते हुए यह पदक दिया गया।
भारत सरकार ने यह पदक 2015 में घोषित की थी। अब मिलने के उपलक्ष्य में पुुलिस आयुक्त संदीप विष्णोई ने तीनों पुलिस अधिकारियों का अभिनंदन किया व सत्कार किया। पुरस्कार विजेता पुलिस अधिकारियों के नाम इस प्रकार है।
1) अभिजीत मधुकर जाधव (सहायक पुलिस निरिक्षक,चिंचवड पुलिस स्टेशन)
2) तानाजी शंकर भोगम (सहायक पुलिस निरिक्षक,वाकड पुुलिस स्टेशन)
3) नारायण आ़़श्रुबा मिसाल(सहायक पुलिस निरिक्षक,भोसरी ट्रॉफिक विभाग)
तीनों जाबांज अधिकारी अक्टूबर 2011 से अगस्त 2014 तक लगातार दो वर्ष गडचिरोली जिले में भामरागड,मुलचरा,चामोर्शी नक्सलवादी क्षेत्र में अपने कर्तव्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया। भारत सरकार ने 2015 में तीनों पुलिस अधिकारियों के अच्छे कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक पुरस्कार देने की घोषणा की थी। आज पुरस्कार वितरण समारोह में पुलिस आयुक्त ने तीनों का सत्कार किया और अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकलेे,पुलिस उपआयुक्त सुधीर हिरेमठ ने पुरस्कार विजेता अधिकारियों की तारिफ की और सम्मान बढाने के लिए मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन राजकुमार माने ने किया।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *