ताज़ा खबरे
Home / pimpri / राज्य का 95.30%, गोदावरी हिन्दी विद्यालय का 100% परिणाम घोषित

राज्य का 95.30%, गोदावरी हिन्दी विद्यालय का 100% परिणाम घोषित

पिंपरी चिंचवड शहर में गोदावरी हिन्दी विद्यालय आकुर्डी,कांतिलाल खिंवसरा थेरगांव का 100 फीसदी
पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) महारष्ट्र राज्य दसवीं बोर्ड का रिजल्ट आज घोषित हुआ। इस साल का रिजल्ट पिछले 15 साल के रिकॉर्ड को ब्रेक करते हुए 95.30 प्रतिशत घोषित हुआ। इस साल भी लडकियों ने बाजी मारी।रिजल्ट की विशेषता यह रही कि 242 विद्यार्थी 100 प्रतिशत अंक पाकर उत्तीर्ण हुए। इसमें से 242 में से 151 विद्यार्थी केवल लातुर विभाग के है। कोकण विभाग का भले ही सर्वाधिक रिजल्ट लगा हो लेकिन 100 फीसदी अंक पाकर पास हुए विद्यार्थी लातूर से चमके। पिछले साल 20 छात्र ही 100 प्रतिशत अंक पाकर उत्तीर्ण हुए थे। इसमें नासिक से एक भी विद्यार्थी शामिल नहीं जबकि मुंबई के 2 विद्यार्थी 100 प्रतिशत अंक सूची में जगह बनाने में सफल रहे।अगर पूरे राज्य की बात करें तो 8360 स्कुल का 100 प्रतिशत परिणाम घोषित हुआ। कुल 17,54,367 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी
     पिंपरी चिंचवड शहर में भारतीय ज्ञानर्धिनी सभा द्धारा संचालित गोदावरी हिन्दी विद्यालय का 100 प्रतिशत रिजल्ट घोषित हुआ। इस संस्था की दूसरी शाखा कांतिलाल खिंवसरा इंग्लिश मेडियम विद्यालय थेरगांव का रिजल्ट भी 100 फीसदी घोषित हुआ। इसकी तीसरी शाखा हिन्दी माध्यम विद्यालय भोसरी का 98.82 प्रतिशत घोषित हुआ। गोदावरी हिन्दी विद्यालय आकुर्डी में कुल 261 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जो सभी पास हुए। इसमें से 123 विद्यार्थी फर्स्ट ग्रेड से उत्तीर्ण हुए जबकि 42 छात्र सेकंड ग्रेड और 1 छात्र पास ग्रेड से उत्तीर्ण हुए।गोदावरी विद्यालय के टॉप 5 छात्र-1)प्रसाद उमेशकुमार गणेश      95.20%2)राम प्रिया दिलबहादुर         93.80%3)गुप्ता अभय प्रवेश कुमार       92.20%4)मंसुरी महक मोहम्मद जासीम 92.20%5)अहीर पुस्कर कालूलाल       91.60%
     गोदावरी हिन्दी विद्यालय में अनुभवी शिक्षक,कडे अनुशासन के तहत उच्च दर्जे की शिक्षा विद्यार्थियों को दी जाती है। संस्था के अध्यक्ष श्री शिवशंकर तिवारी के मजबुत हाथों में स्कुल की कमान है। परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों,शिक्षकों,शिक्षकेत्तरों को श्री तिवारी और प्राचार्या कुसुम तिवारी ने शुभकामनाएं,बधाई दी है। साथ ही सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालबाबू गुप्ता ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में गोदावरी विद्यालय के सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भेजी है। गोदावरी विद्यालय का 100 प्रतिशत रिजल्ट अपनी कडी मेहनत के दम पर लाने वाले सभी छात्र,शिक्षकों को ढ़ेर सारी बधाई दी है। साथ ही लालबाबू गुप्ता ने यह आशा जतायी है कि भविष्य काल में ऐसे ही 100 प्रतिशत परिणाम की परंपरा बरकरार रहेगी।   लॉकडाउन की वजह से नहीं हुई थी भूगोल की परीक्षामहाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से शुरू हुई थीं। कोरोना लॉकडाउन के चलते 23 मार्च को होने वाली 10वीं की भूगोल की परीक्षा नहीं सकी थी। बाद में स्थिति को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ज्योग्राफी का पेपर रद्द कर दिया था और कहा था कि अन्य विषयों के औसत मार्क्स के आधार पर इसके मार्क्स दिए जाएंगे।
यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ारहरहीीललेरीव.ारहरीरीहीींर.र्सेीं.ळप और ारहीर्शीीश्रीं.पळल.ळप पर परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट में स्टूडेंट्स को कुल अंकों के साथ साथ उनके हर विषय के अंक भी दिखाए जाएंगे। छात्र एसएमएस के माध्यम से भी परिणाम देख सकते हैं। उन्हें अपने फोन के मैसेज ऑप्शन में जाना होगा। यहां- एमएच टाइप करें, और इसे 57766 पर भेज दें। कुछ ही सेकंड में रिजल्ट स्क्रीन पर होगा।इस वर्ष 12वीं का रिजल्ट पिछले साल से 4.78 फीसदी रिजल्ट अच्छा रहा। इस वर्ष 90.66% रिजल्ट रहा जबकि पिछले वर्ष 85.88% पास हुए थे। लड़कियां का रिजल्ट लड़कों से 5.84 फीसदी अच्छा रहा। लड़कियां 93.88 फीसदी पास हुई हैं जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 88.04 रहा। साइंस साइड का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। साइंस में 96.93%, आर्ट्स में 82.63%, कॉमर्स में 91.27%, और एमसीवीसी में 86.07% स्टूडेंट्स पास हुए। 95.89 फीसदी रिजल्ट के साथ कोंकण डिवीजन अव्वल रहा है। दूसरे स्थान पर पुणे (92.50 फीसदी) डिविजन रहा। सबसे आखिरी में औरंगाबाद डिविजन (88.18) रहा।
मंडल रिजल्ट-
मंडल       पास प्रतिशतनागपुर        93.84पुणे        97.34कोंकण        98.77औरंगाबाद       92.00लातूर       93.09अमरावती      95.14नासिक     93.73कोल्हापुर     97.64मुंबई     96.72

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *