ताज़ा खबरे
Home / pimpri / शहर में कोरोना का कोहराम,नए संक्रमित 1079 के पार,16 की मौत

शहर में कोरोना का कोहराम,नए संक्रमित 1079 के पार,16 की मौत

पिंपरी- पिंपरी चिंचवड शहर में कोरोना का बजा डंका। आज हजारी विस्पोट से मचा कोहराम। इस विस्फोट में 16 लोगों की मौत हुई।आज पालिका ने जब मेडिकल बुलेटिन जारी किया तो सबकी सांसें थम गई। पिछले 24 घंटों में 1079 नए संक्रमित मरीजों का चौंकाने और डराने वाला आंकडा आया। साथ ही 16 लोगों की आज मौत की भी मनहुस खबर मिली। पूरा शहर सहमा है दहशत में है। महापौर कार्यालय भी अछुता नहीं रहा। वहां काम करने वाली एक महिला कर्मचारी पॉजिटिव मिली।
आज कुल 1079 नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या जारी हुआ है। जिसमें से 1042 मनपा सीमा और 37 सीमा के बाहर से आए मरीजों का समावेश है। पिंंपरी चिंचवड शहर में आज तक कुल कोरोना की संख्या 15,632 के पार हो चुकी है।जबकि 3,870 लोगों का उपचार शुरु है और 10,158 कोरोना की जंग जीतकर घरवापसी कर चुके है।
आज जिन परिसर से मरीजों की मौत की खबर मिली है वो परिसर इस प्रकार है-
(पुरूष वय 70) पिंपळे गुरव

(पुरूष वय 56) संत तुकाराम नगर, पिंपरी

(पुरूष वय 80) पिंपरी

(पुरूष वय 38) चिंचवड

(पुरूष वय 74) चिंचवड

(पुरूष वय 95) चिंचवड

(पुरूष वय 45) दापोडी

(पुरूष वय 75) नेहरूनगर

(पुरूष वय 67) चर्‍होली

(पुरूष वय 67) मोहननगर

(पुरूष वय 38) म्हाळुंगे

(पुरूष वय 85) बालेवाडी

(पुरूष वय 68) मुळशी

(स्त्री वय 64) पिंपरी

(स्त्री वय 72) विश्रांतवाडी

(स्त्री वय 84) हिंजवडी

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *