ताज़ा खबरे
Home / pimpri / हत्या,मकोका के 5 कैदी येरवडा जेल से भागे

हत्या,मकोका के 5 कैदी येरवडा जेल से भागे

पुणे-महाराष्ट्र की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक पुणे की येरवडा जेल से 5 कैदी ग्रिल तोड़कर फरार हो गए्। इनमें 3 पर हत्या और मकोका का केस दर्ज था। घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। यहां तलाशी का काम तेज कर दिया गया है। पुलिस का मानना है कि लॉकडाउन के कारण कैदी अभी शहर से बाहर नहीं भागे ह््ैं।
देर रात खिड़की की ग्रिल काटकर फरार हुए-
जानकारी के मुताबिक, ये कैदी बुधवार देर रात जेल की नई बिल्डिंग के कमरा नंबर 5 में खिड़की की ग्रिल काटकर फरार हुए ह््ैं। इनमें देवगन अजिनाथ चव्हाण, गणेश अजिनाथ चव्हाण, अक्षय कोंडाक्य चव्हाण, अंजिक्य उत्तम कांबले और सनी टाइरोन पिंटो का नाम सामने आया है। आसपास के सभी पुलिस स्टेशनों में कैदियों की तस्वीरें भेजी गई ह््ैं।

कोरोना टेस्ट की वजह से अलग रखा गया था

जेल प्रशासन के अनुसार, ये सभी नए कैदी थे जिन्हें हाल ही में येरवडा के पास हॉस्टल में बनाई गई अस्थायी जेल में रखा गया था। ऐसा कोरोना महमारी के कारण किया गया था। इनका कोरोना टेस्ट किया गया था, लेकिन रिपोर्ट आने का इंतजार था। इसके बाद इन्हें मुख्य जेल में शिफ्ट किया जाना था।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *