ताज़ा खबरे
Home / pimpri / विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया

विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया


कानपुर-उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ जवानों की बर्बर हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे फिल्मी अंदाज में मारा गया। यूपी एसटीएफ की गाड़ी विकास को लेकर कानपुर आ रही थी। स्पीड तेज थी। बारिश होने से रोड पर फिसलन थी। पुलिस के मुताबिक, बर्रा के पास अचानक रास्ते में गाड़ी पलट गई्। इस हादसे में विकास दुबे और एक सिपाही को भी चोटें आई्ं। इसके बावजूद विकास की नजरें पुलिस के चंगुल से बचकर भागने पर थी। उसने मौका पाकर एसटीएफ के एक अधिकारी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। इसी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई्। एसटीएफ ने विकास से हथियार रखकर सरेंडर करने को कहा। वह इसके बावजूद नहीं माना तो पुलिस को मजबूरन एनकाउंटर करना पड़ा।पुलिस का कहना है कि विकास के पिस्टल छीनने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई्। क्रॉस फायरिंग में विकास दुबे ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ के बाद विकास दुबे के शव को कानपुर के हैलट अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
एसपी कानपुर वेस्ट का कहना है कार के पलट जाने के बाद घायल पुलिसवाले की पिस्टल छीनकर विकास ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा लेकिन उसने एक पुलिसकर्मी पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। यह बयान विकास को मृत घोषित किए जाने से पहले का है।कानपुर आईजी मोहित अग्रवाल के मुताबिक, बर्रा के पास हुए सड़क हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हुए ह््ैं। इन्हीं में से एक की पिस्टल विकास ने छीनी थी।
एसटीएफ के काफिले की जीप पलटी और एनकाउंटर, देखें वीडियो
विकास दुबे मारा गया…एसटीएफ के काफिले की जीप पलटी और एनकाउंटर, देखें वीडियोयूपी एसटीएफ ने दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया है। विकास दुबे को कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की जीप हाईवे पर पलट गई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान विकास ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसे मार गिराया गया। कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के पास सचेंडी हाईवे पर ये घटना हुई्।
रात में एटा टोल प्लाजा से गुजरी थी गाड़ी
जिंदा विकास दुबे का आखिरी वीडियो, टोल प्लाजा से गुजरी थी कार
तळज्ञरी र्ऊीलशू ऊशरव: जिंदा विकास दुबे का आखिरी वीडियो, टोल प्लाजा से गुजरी थी कारविकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, उसने कार का ऐक्सिडेंट होने के बाद भागने की कोशिश की थी, कानपुर में हुई इस घटना में उसका एनकाउंटर हो गया। विकास दुबे का एक आखिरी वीडियो सामने आया है, जब वह एटा टोल प्लाजा से गुजर रहा था।
उज्जैन दर्शन करने आया था! पकडा़ गया
उज्जैन के महाकाल मंदिर से विकास की गिरफ्तारी भी कम रोचक नहीं रही। विकास बकायदा 250 रुपये की पर्ची कटाकर दर्शन के लिए पहुंचा था। एक गार्ड को शक हुआ तो उसने पुलिस को बताया। पुलिस ने किनारे ले जाकर पूछताछ की तो राज खुल गया। हालांकि गिरफ्तारी से पहले विकास मजे से फोटो खिंचवाता नजर आया। यही नहीं, जब विकास पकड़ा गया तो उसके माथे पर जरा भी शिकन नहीं थी।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *