ताज़ा खबरे
Home / pimpri / 5 लाख की रिश्वत लेते चिखली पुलिस स्टेशन का उपनिरिक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार

5 लाख की रिश्वत लेते चिखली पुलिस स्टेशन का उपनिरिक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार

पिंपरी- पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत आने वाले चिखली पुलिस स्टेशन में कार्यरत उपनिरिक्षक को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते एन्टी करप्शन ब्यूरो ने रंगेहाथ पकडा है। पुलिस विभाग के लिए यह एक धक्काधायक घटना मानी जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाने में दर्ज एक मामले की जांच पडताल बंद करने के बदले उपनिरिक्षक 5 लाख रुपये की डिमांड किया था। संबंधित व्यक्ति इस बात की खबर एन्टी करप्शन ब्यूरो को दी। पकडने के लिए जाल बिछाया गया और रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथ पकडा गया। उपनिरिक्षक का नाम फारुख सय्यद सोलापुरे बताया जा रहा है।

एसीबी के अधिकारी गिरफ्तार करके चिखली पुलिस स्टेशन ले गए जहां अपराध पंजिकृत करने की प्रक्रिया चल रही है। पूरे समाचार की विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *