भोपाल- एमपी में राज्यसभा चुनाव के लिए सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू हो गई थी। अब चुनाव के नतीजे आ गए ह््ैं। नतीजे बीजेपी के पक्ष में रही है। बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत हासिल की है। कुल 206 विधायकों ने इस चुनाव में अपने मत का प्रयोग किया है। वहीं, कांग्रेस के सिर्फ एक उम्मीदवार को चुनाव में जीत मिली है। फूल सिंह बरैया चुनाव हार गए ह््ैं। चुनाव नतीजों के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार राज्यसभा जाएंगे। कांग्रेस छोड़ कर आने के बाद बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया था। बीजेपी को चुनाव में 2 वोट का नुकसान हुआ है। एक विधायक ने क्रॉस वोटिंग की है और दूसरे का वोट निरस्त हो गया है। कांग्रेस से दिग्विजय सिंह जाएंगे राज्यसभा कांग्रेस ने भी राज्यसभा में 2 उम्मीदवार उतारे थे। वरीयता वाली सीट से दिग्विजय सिंह थे और दूसरी सीट पर फूल सिंह बरैया थे। विधायकों की संख्या कम होने की वजह से सिर्फ दिग्विजय सिंह की ही जीत हुई है। दिग्विजय सिंह दूसरी बार राज्य सभा जा रहे ह््ैं। वर्तमान चुनाव के लिए उनकी सीट ही खाली हुई थी। राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ गए ह््ैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सटीक रणनीति से कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया है। कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद प्रदेश में समीकरण बिगड़ गया था। उसके बाद से ही साफ हो गया था कि राज्यसभा की 3 में से 2 सीटें बीजेपी के खाते में जाएगी। राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए एमपी में 1 उम्मीदवार को 52 वोट चाहिए थे। बीजेपी के पास अपने 107 विधायक हैं, ऐसे में दोनों उम्मीदवारों की जीत पहले से सुनिश्चित थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया को 56, दिग्विजय सिंह को 57, सुमेर सिंह को 55, फूल सिंह बरैया को 36 और 2 वोट रद्द हुए ह््ैं।बीजेपी का कब्जा रहा बरकरार दरअसल, अप्रैल में 2019 में एमपी में राज्यसभा की 3 सीटें खाली हुई थी्ं। 3 में से 2 सीटें बीजेपी की थी्ं। लेकिन कमलनाथ की सरकार रहते हुए, बीजेपी के लिए दोनों सीट निकलना मुश्किल था। बीजेपी की ओर से प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया की सीट खाली हुई थी। वहीं, कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह की सीट खाली हुई थी। बीजेपी ने इस बार अपने दोनों ही उम्मीदवारों को रिपीट नहीं किया है।
Tags मध्यप्रदेश से आए नतीजे सिंधिया
Check Also
संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब
आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …