ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / …आखिरकार विवादित संभाजी महाराज पुतले टेंडर पर आयुक्त का ब्रेक

…आखिरकार विवादित संभाजी महाराज पुतले टेंडर पर आयुक्त का ब्रेक

पिंपरी -पिंपरी चिंचवड मनपा स्थायी समिति की ओर से मंजूर संभाजी महाराज पुतला निर्माण कार्य को आयुक्त ़श्रावण हर्डीकर ने ब्रेक लगा दिया है। आयुक्त ने कहा है कि यह टेंडर विवादों में घिर गया है। टेंडर भले ही मंजूर हुआ हो लेकिन काम का वर्क्स ऑर्डर संबंधित ठेकेदार मे. धनेश्वर कॉन्ट्रक्टर को नहीं दिया जाएगा। इसे शासन दरबार में भेजा जाएगा। ऐसी जानकारी आज मायूस होकर स्थायी समिति सभापति संतोष लोंढे ने पत्रकारों को दी। संभाजी पुतला के लिए स्थायी समिति ने 3 जून को 33 करोड 66 लाख रुपये मंजूर किया गया था जो अनुमानित खर्च से तीन गुना ज्यादा रकम है।
आयुक्त का चला हंटर: पालिका आयुक्त ने हंटर चलाया और कई लोग एक साथ घायल हो गए। सबसे ज्यादा हंटर का असर ठेकेदार और उनके आकाओं को लगा। पक्ष-विपक्ष को मैनेज करने के बाद भी सभी के मनसूंबे पर पानी फिर गया। यह वही विवादित ठेकेदार है जो भोसरी के शीतलबाग पादचारी पुल को 70 लाख से 3 करोड खर्च तक ले गया। पुतलेे के निर्माण कार्य में रकम बढने की संभावना थी।
बोर्‍हाडेवाडी,मोशी में 140 फुट चबुतरा समेत पुतला निर्माण करने का टेंडर स्थायी समिति सभा में मंजूर किया गया। 100 फुट ब्रांस का पुतला निर्माण होना था। कोरोना काल में आयुक्त ने विकास काम पर 70 फीसदी कैंची चलायी थी। लेकिन दैवत संभाजी महाराज के नाम पर भी लोग भ्रष्ट्राचार करने से पीछे नहीं हटते। विवादित ठेकेदार के हाथों दैवत संभाजी महाराज का पुतला निर्माण कराना भी अपमान वाली बात थी। दैवत के नाम पर खबूगिरी का तीव्र विरोध हुआ और आखिरकार आयुक्त को टेंडर पर ब्रेक लगाना पडा।
सबसे पहले इस प्रकरण की आवाज रफ्तार बुलेटिन ने उठाई थी। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश वाघेरे ने एक पत्र आयुक्त को देकर मांग की थी कि ठेका विवादित ठेकेदार को न दिया जाए जो शीतलबाग पादचारी पुल का टेंडर 70 लाख से 3 करोड तक ले जा सकता है वो संभाजी महाराज के पुतले की रकम 33 से 330 करोड तक भी ले जा सकता है। अगर टेंडर रद्द नहीं किया गया तो आयुक्त के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे। इस खबर को रफ्तार बुलेटिन ने ….वर्ना आयुक्त को कोर्ट में घसीटेंगे…नामक टाइटल से प्रकाशित किया था। बाद में अलग अलग लोगों ने विरोध किया तो बडे बैनर के अखबार ने भी छापा और आज आखिरकार आयुक्त को ठेका रद्द करने का निर्णय लेना पडा।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *