ताज़ा खबरे
Home / pimpri / पुणे का पेट्रोल पंप बना आत्मनिर्भर भारत का भागीदार

पुणे का पेट्रोल पंप बना आत्मनिर्भर भारत का भागीदार

पुणे – कोरोना जंग में पीएम नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया था। इसको पूरा करने के लिए देशवासियों से आत्मनिर्भर होने के तरीकों पर अमल करने की अपील की थी। अब महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक पेट्रोल पंप ने अनूठा तरीका अपनाया है। यहां के एक पेट्रोल पंप पर ग्राहक को खुद अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरना होगा। तेल भरने से पहले हाथों को सैनेटाइज करना भी जरूरी है। पुणे का एक पेट्रोल पंप आत्मनिर्भर भारत की मुहिम में भागीदार बना है। इस पेट्रोल पंप पर अब उपभोक्ता खुद पेट्रोल या डीजल भर सकते हैं।अब पेट्रोल के लिए अपनी बारी आने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा। गाड़ी में पेट्रोल भरने के लिए अब तक आप पेट्रोल पंप पर जाते थे। अगर कभी पेट्रोल भरने वाला कर्मचारी ना हुआ तो आपको इंतजार भी करना पड़ता था। लेकिन अब पुणे के इस पेट्रोल पंप ने इस इंतजार को खत्म कर दिया है। अब आप इस पेट्रोल पंप पर अगर गए हैं तो आप खुद अपने हाथ से पेट्रोल या डीजल भर सकते हैं। बीते दो दिनों से यह पेट्रोल पंप इस आत्मनिर्भर मुहिम में शामिल हुआ है।पेट्रोल पंप पर पहले हाथों को सैनिटाइज करना पड़ता है। सबसे पहले ग्राहक को सैनेटाइजर दिया जाता है। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारी आपको बताते हैं कि किस तरह आप खुद ईंधन भर सकते हैं। महाराष्ट्र में किसी पेट्रोल पंप के आत्मनिर्भर भारत की मुहिम में शामिल होने का यह अनूठा प्रयोग है। खुद पेट्रोल भरने पर शंका भी नहीं रहेगी। आत्मनिर्भर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरने के बाद ग्राहकों की सालों से चली आ रही शिकायत का भी समाधान हो जाता है। जो पैसे उन्होंने पेट्रोल भरने के लिए दिए हैं उस पूरे पैसे का पेट्रोल उन्हें मिला है या नहीं। यह शंका हमेशा से ही ग्राहकों को परेशान करती थी। पेट्रोल पंप की नई पहल का जनता ने भी स्वागत किया है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *