ताज़ा खबरे
Home / pimpri / भाजपा का फंड केंद्र को, झूठा प्रेम महाराष्ट्र को- संजोग वाघेरे

भाजपा का फंड केंद्र को, झूठा प्रेम महाराष्ट्र को- संजोग वाघेरे


पिंपरी-पिंपरी चिंचवड शहर भाजपा नगरसेवकों ने अपना कोरोना फंड केंद्र सरकार को भेजा और महाराष्ट्र से झूठा प्रेम करने की नौटंकी कर रहे है। महाराष्ट्र बचाओ आंदोलन करने की नैतिक अधिकार भाजपा ने उसी समय खो दिया जब अपने नगरसेवकों का फंड पीएम फंड में भेजने का काम किया। राजनीति महाराष्ट्र में करते है। महाराष्ट्र की जनता से वोट लेते है। संकट की घडी में महाराष्ट्र की जनता को मदद करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में फंड न भेजकर प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजते है। क्योंकि केंद्र में भाजपा की सरकार है। जनता इनकी नीति और नियत दोनों को समझ रही है। भाजपा वाले एक पैसा का काम करते है और सौ पैसा दिखाते है ये इनका पुराना स्टाइल है। 105 विधायक होने के बावजूद सत्ता से दूर है यह हजम नहीं कर पा रहे इसलिए केवल शोर मचाना इनका काम बचा है। कोरोना संकट में जनता बचाओ की जगह महाराष्ट्र बचाओ का झूठा प्रेम दिखा रहे है। ऐसा राष्ट्रवादी कांग्रेस शहर अध्यक्ष संजोग वाघेरे ने आज पत्रकार परिषद में कहा। विरोधी पक्षनेता नाना काटे, पूर्व विरोधीनेता दत्ता साने, पूर्व स्थायी समिति सभापति प्रशांत शितोले, सुलक्षणा धर शिलवंत, वैशाली कालभोर नगरसेवक जावेद शेख आदि मान्यवर उपस्थित थे।
राष्ट्रवादी की ओर से पुलिस आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मांग की है कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार लॉकडाउन, संचारबंदी, जमावबंदी में सार्वजनिक सभा, रैली, आंदोलन पर प्रतिबंध लगा। अगर भाजपा आंदोलन करती है तो नियमों का उल्लंघन होगा। आंदोलनकारी भाजपाईयों के विरुद्ध अपराध दर्ज करके गिरफ्तारी होनी चाहिए। ऐसी मांग राष्ट्रवादी ने अपने पत्र में किया है।
दत्ता साने ने कहा कि पालिका में सबसे बडा कोरोना तो आयुक्त खुद है। भाजपा के हर गलत निर्णय के भागीदार है। मास्क, सेनेटाइजर, साबून खरीदी में जो व्यापक भ्रष्ट्राचार हुआ उसकी जांच होनी चाहिए तब तक बिल अदायगी न की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आयुक्त खुद भाजपा के काले गोरे निर्णय में शामिल है ऐसा समझा जाएगा। साने ने इस बारे में आयुक्त को फोन करके आगाह भी किया और चेताया भी है। पालिका के पैसे, अन्नधान्य साहित्य के दम पर भाजपा के नगरसेवक अपने वॉर्ड में लोगों को खाना खिला रहे और अपने नाम का बैनर पोस्टर लगाते है। पूर्व महापौर राहूल जाधव अपने जाधववाडी परिसर में ऐसा ही काम किया। यह एक केवल उदाहरण है ऐसा भाजपा के अन्य नगरसेवकों ने पालिका के आंगन में नाचने का काम किया। यहां तक खबर आयी कि गरीब हाथगाडी, टेम्पो में भाजीपाला बेचने वालों का माल जब्त करके माल अपने वॉर्ड में चुरा ले गए। इससे बडी शर्म की और क्या बात हो सकती है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *