ताज़ा खबरे
Home / pimpri / 10 किलो सोना पहनने वाले पुणे के गोल्डमैन का निधन

10 किलो सोना पहनने वाले पुणे के गोल्डमैन का निधन


पुणे- करीब आठ से 10 किलो सोने के गहने पहनने के कारण गोल्डमैन नाम से मशहूर सम्राट हीरामन मोजे की मौत हो गई है। महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले प्रसिद्ध व्यवसायी सम्राट मोजे सिर्फ 39 साल के थे। गुरुवार को कार्डिएक अटैक के चलते उनकी मौत हो गई्। सम्राट को सोने के प्रति उनकी दीवानगी के लिए जाना जाता है।
जानकारी के मुताबिक, संगमवाड़ी इलाके में रहने वाले सम्राट मोजे कई राजनीतिक पार्टियों में भी सक्रिय रहे ह््ैं। उनके चाचा रामभाऊ मोजे विधायक भी रह चुके ह््ैं। सम्राट मोजे खुद भी कई सालों तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकर्ता रहे ह््ैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सम्राट मोजे भी संगमवाड़ी में निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक थे।
लॉकडाउन में सम्राट मोजे की मौत के कारण उनके अंतिम संस्कार में बहुत कम लोगों के शामिल होने को अनुमति दी गई्। परिवार के चंद लोगों की उपस्थिति में उनका दाह संस्कार कर दिया गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे और मां ह््ैं।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *