ताज़ा खबरे
Home / Uncategorized / उत्तर भारतीयों के आधारस्तंभ जयप्रकाश गुप्ता का निधन

उत्तर भारतीयों के आधारस्तंभ जयप्रकाश गुप्ता का निधन


पिंपरी-पिंपरी चिंचवड शहर के गुप्ता परिवार और उत्तर भारतीय समाज के आधारस्तंभ जयप्रकाश नारायण गुप्ता का आज लंबी बीमारी के चलते दुखद निधन हो गया। वे 70 साल के थे। अपने पीछे 3 बेटे, 2 बेटी 4 भाई समेत नाती पोते हरा भरा परिवार छोड गए। आज निगडी श्मशानघाट में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार विधिविधान मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस अवसर पर उनका पूरा परिवार नात, रिश्तेदार, उत्तर भारतीय समाज के गणमान्य व्यक्ति अंतिम दर्शन व श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे।
पिपरी चिंचवड शहर के उत्तर भारतीयों के वे पितातुल्य थे। विजय गुप्ता के बडे भाई और विश्‍व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबाबु गुप्ता के मौसा थे। 50 साल पहले जयप्रकाश गुप्ता पुणे की पिंपरी चिंचवड शहर की धरती पर कदम रखा। एक कर्मयोद्ध की भांति जीवन का सफर शुरु किया। गुप्ता परिवार को बिहार से लाकर शहर में बसाने का काम किए। सभी के मार्गदर्शक की भूमिका में रहे। गुप्ता परिवार उनका आदर सम्मान करते थे। आज उनके निधन से गुप्ता परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा।
स्व. जयप्रकाश गुप्ता के सामाजिक व धार्मिक कार्यों के बारे में कहा जाए तो एक लंबी सूची है। वे उत्तर भारतीय विकास परिषद के कार्याध्यक्ष थे। 1990 के दशक में उत्तर भारतीयों की रेल समस्या काफी विकट थी। केवल महाराष्ट्र एक्सप्रेस हुआ करती थी जिसमें दो डिब्बे जुडते थे और इटारसी में डिब्बे काट दिए जाते थे। 5 घंटे बीताने के बाद मुंबई से काशी एक्सप्रेस आकर दोनों डिब्बों को जोडकर ले जाती थी। उत्तरभारतीयों की रेल समस्या को गंभीरता से लेते हुए उत्तर भारतीय विकास परिषद के बैनल तले राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीशचंद्र दुबे के नेतृत्व में पुणे रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन का पिंपरी चिंचवड शहर की ओर से स्व. जयप्रकाश गुप्ता ने नेतृत्व कियाम,गिरफ्तारी भी दी। ज्ञानगंगा एक्सप्रेस रेलवे आंदोलन से मिली।
धार्मिक क्षेत्रों में इनके कार्यों की बात करें तो शहर में छठपूजा की नींव इनके हाथों रखी गई। सबको एकत्रित करके चिंचवड में पवनाघाट पर छठपूजा की परंपरा शुरु की। देखते ही देखते लाखों की संख्या में यूपी बिहार के लोग अलग अलग घाटों में छठपूजा धूमधाम से मनाने लगे। इसके अलावा कई धार्मिक व सामजिक कार्यों में कार्यरत रहे। कांगेेस पार्टी में महत्वपूर्ण पद की कमान भी स्व.जयप्रकाश गुप्ता ने संभाली और शहर के उत्तरभारतीय समाज को एकजुट करने में एक बडा योगदान रहा। आज समूचा गुप्ता परिवार समेत उत्तर भारतीय समाज नम आंखों से उनको विदाई दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *