ताज़ा खबरे
Home / pimpri / बॉलिवुड को दूसरा सदमा, ऋषि कपूर का निधन

बॉलिवुड को दूसरा सदमा, ऋषि कपूर का निधन


मुंबई- बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। ऋषि लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज यूएस में चल रहा था। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। कैंसर से लड़ाई लड़ते हुए 67 साल की उम्र में उनका मुंबई में निधन हो गया। वह कुछ वक्त से बीमार थे। उनके भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि बुधवार सुबह ऋषि को हॉस्पिटल ले जाया गया था। उनको सांस लेने में तकलीफ थी। ऋषि की मौत के बाद अमिताभ बच्चन सहित कई बॉलिवुड सिलेब्स ने ट्वीट किए ह््ैं। बता दें कि इरफान खान की मौत के दूसरे दिन ऋषि कपूर का जाना पूरे देश के लिए बड़े सदमे की बात है।सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यू यॉर्क इलाज के लिए गए थे। उनके परिवार ने लंबे वक्त तक बीमारी छिपाने की कोशिश की थी। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे।
कैंसर रीलैप्स के थे चर्चे
कुछ वक्त पहले ऋषि कपूर दिल्ली में मशर्माजी नमकीन की शूटिंग के वक्त बीमार पड़ गए थे। इसके बाद उन्हें मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें कैंसर रीलैप्स (फिर से वापस आना) हुआ था।
बताया था प्रदूषण से इनफेक्शन
दिल्ली हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद खबरें आई थीं कि उन्हें वायरल फीवर हुआ है चिंता की बात नहीं है। उन्होंने अपने कैंसर रीलैप्स की खबरों के बाद ट्वीट भी किया था। उन्होंने चिंता जताने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया था। साथ ही कहा था कि दिल्ली में 18 दिन शूटिंग की है। वहां प्रदूषण है जिसके चलते उनको इनफेक्शन हो गया था।
2 अप्रैल से सोशल मीडिया पर नहीं थे ऐक्टिव
मुंबई लौटने के बाद वह वायरल फीवर की वजह से भर्ती हुए थे। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं हालांकि 2 अप्रैल से उनके सोशल मीडिया पर कोई अपडेट नहीं था।

Check Also

महाराष्ट्र भाजपा के 23 प्रत्याशियों का ऐलान,5 सांसदों का पत्ता कटा

मुंबई-महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *