मुंबई-एशिया की सबसे बडी झोपडपट्टी धारावी समेत आसपास के परिसर में 12 जमाती 22 दिन घूमते रहे। इसमें से 10 लोगों को पकडकर जेल भेजा गया मगर स्थानीय नागरिकों और प्रशासन के होश उड गए। मुंबई पहले से ही कोरोना के रडार पर खडी है।
मुंबई में कोरोना वायरस से स्थिति भयावह होती जा रही है। इस वायरस की वजह से मुंबई में अब तक 219 लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना मरीजों की संख्या 5,589 पहुंच गई है। इस बीच तबलीगी जमात लिंक ने फिर से टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, जिन जमातियों को गिरफ्तार किया गया है, वे मुंबई के धारावी समेत कई इलाकों में घूमते पाए गए्। ये सभी दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित हुई तबलीगी जमात में शामिल हुए थे।
इस मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को 12 में 10 इंडोनेशिया के नागरिकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये सभी दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित हुई तबलीगी जमात शामिल होने के बाद सभी 23 मार्च को मुंबई पहुंचे थे।
12 में 2 जमाती कोरोना पॉजिटिव
पुलिस ने बताया कि सभी 12 जमाती मुंबई आने के बाद पश्चिम ब्रांदा के एक अपार्टमेंट में 29 मार्च से रह रहे थे । इनमें छह महिलाएं और छह पुरुष थे। पुलिस ने सभी को दबोचने के बाद एक होटल के क्वारंटाइन सेंटर में रखा था। 12 में दो जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पॉजिटिव मिले दोनों जमातियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनकी क्वारंटाइन अवधि 8 मई को पूरी होगी।
6 महिलाएं भी शामिल
जो दस जमाती निगेटिव थे उन सभी की क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद फिर से जांच कराई गई्। 23 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट फिर निगेटिव आई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दस जमातियों में छह महिलाएं ह््ैं। बता दें कि जमातियों में 13 नए कोरोना केस मिलने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 288 तक पहुंच गई है।
Tags धारावी में 22 दिन घूमे 12 जमाती
Check Also
संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब
आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …