ताज़ा खबरे
Home / pimpri / 53 पत्रकार कोरोना पॉजिटिव

53 पत्रकार कोरोना पॉजिटिव


मुंबई- मीडिया जगत के लिए बुरी खबर आ रही है। अपनी जान जोखिम में डालकर न्यूज कवरेज करने वाले मुंबई के 53 पत्रकार कोरोना की चपेट में आ गए है। सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई है। पत्रकारों में अब दहशत का माहौल है। पिछले महिने महाराष्ट्र के सभी समाचार पत्र 8 दिनों तक अपना छपाई बंद करके कार्यालय में तालबंदी कर दिए थे। लेकिन चैनलों के पत्रकार फिल्ड में डटे रहे।

मुंबई में सोमवार को 53 पत्रकार कोरोना से संक्रमित पाए गए ह््ैं। इन सभी पत्रकारों को आइसोलेशन में रखा गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने इस बात की जानकारी दी।
बृहन्मुंबई नगर निगम ने बताया कि मुंबई में 53 पत्रकार कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं, एहतियात के तौर पर इन सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। फील्ड में काम कर रहे फोटोग्राफरों, वीडियो पत्रकारों और रिपोर्टर्स सहित फील्ड से रिपोर्टिंग करने वाले 171 पत्रकारों के नमूने एकत्र किए गए थे और उनकी जांच की गई थी। पॉजिटिव पाए गए अधिकतर पत्रकारों में शुरू में कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई दिए थे।

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने 16 अप्रैल को एक टेस्ट कैम्प लगाया था। 167 पत्रकारों के सैम्पल लिए गए थे। 53 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई्। लॉकडाउन के बीच पुणे में छतों पर लोग योग करते हुए नजर आए, इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन भी किया।
तमाम कोशिशों के बावजूद महाराष्ट्र में महामारी फिलहाल काबू में नहीं आ सकी है। 24 घंटे के दौरान राज्य में 552 लोग संक्रमित पाए गए्। अब कुल पॉजिटिव केस 4,200 हो गए ह््ैं। वहीं, मुंबई यह संख्या 2,724 हो गई्। राज्य में रविवार को 12 लोगों की मौत हुई्। महाराष्ट्र में अब तक 223 लोग इस बीमारी के चलते जान गंवा चुके ह््ैं। मुंबई में धारावी, वर्ली समेत कई इलाके महामारी से प्रभावित ह््ैं। पुणे, ठाणे और नासिक जिले के मालेगांव में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। राहत सिर्फ इतनी कि 507 लोग स्वस्थ भी हुए्।
सोमवार से 26 जिलों में लॉकडाउन से सशर्त ढील रहेगी। हालांकि, पिंपरी-चिंचवाड़ समेत 8 जिलों में सख्त कर्फ्यु रहेगा। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार से राज्य के ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले 26 जिलों में लॉकडाउन में कुछ राहत दी है। हालांकि, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन और पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़ और नागपुर जैसे रेड जोन के शहरों में लॉकडाउन से कोई राहत नहीं मिलेगी। इन शहरों में आवश्यक सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।
इन जिलों को छूट नहीं: मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर, पुणे, नागपुर, रायगढ़, सांगली, औरंगाबाद, मालेगांव(नासिक) और अहमदनगर्।
इन जिलों को कुछ राहत: रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सातारा, कोल्हापुर, नासिक शहर, जलगांव, उस्मानाबाद, बीड, जालना, हिंगोली, लातूर, अमरावती, अकोला, यवतमाल, बुलढाणा, वाशिम और गोंदिया। धुले, नंदुरबार, सोलापुर, परभणी, नांदेड़, वर्धा, चंद्रपुर, भंडारा और गढ़चिरौली शामिल ह््ैं।
पुणे में दो साल की बच्ची में कोरोना संक्रमण
पुणे में एक 2 साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। यह बच्ची कुछ दिन पहले ही इलाके के रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर के पास अपनी मां के साथ गई थी। ये डॉक्टर बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। हालांकि, बच्ची की मां की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब मां और उसकी बेटी दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *