ताज़ा खबरे
Home / pimpri / मुंबई ताज होटल के 6 कर्मचारी पॉजिटिव

मुंबई ताज होटल के 6 कर्मचारी पॉजिटिव

मुंबई. मुंबई के सबसे मशहुर टाटा गु्रप का ताज होटल में कमा करने वाले 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले है। बाकी कर्मचारियों की जांच प्रक्रिया जारी है। राज्य को फिलहाल 3 जोन में बांटा गया है। ताकि सबकी जवाबदेही निर्धारित हो और कोरोना को रोका जा सके।कोरोना संक्रमण से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट संदेश दिए हैं कि लॉकडाउन पार्ट-2 अब और ज्यादा सख्त होगा। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए राज्य को तीन जोन में बांटा गया है। उधर, दक्षिण मुंबई में होटल ताज महल पैलेस के कम से कम छह कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए ह््ैं। ताज होटल का संचालन करने वाली इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसी) ने कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि की है। हालांकि, इसमें संख्या के बारे में स्पष्ट नहीं किया गया है। दरअसल, होटल में शहर में कोरोना संक्रमण के खिलाफ मैदान में डटे स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों को अपने होटल में रखा हुआ है। इसके बाद उसने अपने करीब 500 कर्मचारियों की जांच कराई थी। इसमें से शनिवार को 6 में संक्रमण की बात सामने आई है। महाराष्ट्र को तीन जोन में बांटा गया:

संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार ने 15 से ज्यादा मरीजों वाले जिलों को रेड जोन में रखा है। इससे कम वालों को ऑरेंज जोन और जहां एक भी मरीज नहीं है उसे ग्रीन जोन में रखा गया है। माना जा रहा है कि इसी के आधार पर अगले लॉकडाउन का एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। रेड जोन: मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे, नागपुर, रायगढ़, सांगली और औरंगाबाद्। ऑरेंज जोन: रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सातारा, कोल्हापुर, नाशिक, अहमदनगर, जलगांव, उस्मानाबाद, बीड, जालना, हिंगोली, लातूर, अमरावती, अकोला, यवतमाल, बुलढाणा, वाशिम और गोंदिया। ग्रीन जोन: धुले, नंदुरबार, सोलापुर, परभणी, नांदेड़, वर्धा, चंद्रपुर, भंडारा और गढ़चिरौली शामिल ह््ैं।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *