ताज़ा खबरे
Home / pimpri / इसरो के बजट पर कैंची, लटकेंगे अंतरिक्ष मिशन

इसरो के बजट पर कैंची, लटकेंगे अंतरिक्ष मिशन


नई दिल्ली, कोरोना वायरस की कहर की चपेट में अब इसरो भी आ गया है. एक तो लॉकडाउन की वजह से इसरो के सभी सेंटर्स पर काम कम हो गया है। ऊपर से कोरोना ने इसरो के बजट पर भी हमला कर दिया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) के बजट में बड़ी कटौती की गई है।
इस कटौती की वजह से इसरो की कार्यप्रणाली पर कितना असर पड़ेगा यह कह पाना तो मुश्किल है. लेकिन लॉकडाउन और पैसे की सीमित पहुंच की वजह से इसरो के कई प्रोजेक्ट्स देर हो सकते हैं. यानी कई मिशन इस साल देरी से होंगे। या फिर उन्हें टाला जा सकता है अगले साल तक के लिए।
वित्त मंत्रालय का निर्देश- सीमित करें खर्च
वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाले इकोनॉमिक अफेयर्स विभाग के बजट डिविजन ने एक ऑफिस मेमोरेंडम जारी कर अंतरिक्ष विभाग (ऊशरिीीांशपीं ेष डरिलश) को कहा है कि आपके वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में 15 फीसदी की कटौती की जा रही है। आपको दिए गए निर्देशानुसार ही अपना खर्च चलाना होगा।
लॉकडाउन में क्या कर रहे हैं इसरो वैज्ञानिक?
इसरो के ज्यादातर वैज्ञानिक लॉकडाउन के दौरान अपने-अपने घरों से काम कर रहे हैं. सभी मिशन होल्ड पर है। कुछ मिशन के काम पूरे हो चुके थे। लेकिन सभी प्रोजेक्टस और मिशन को यथास्थिति में रखने को कहा गया है। इसरो के सेंटर्स में लगे करीब 17 हजार वैज्ञानिक और टेक्नीशियन अपने घरों से डेवलपमेंट वर्क पर काम कर रहे हैं। ये सारे डेवलपमेंट वर्क अगले मिशन के लिए है।
बजट कम करने से नहीं पड़ेगा मिशन पर असर
लॉकडाउन की वजह से होगी मिशन में देरी
इस वित्त वर्ष में इसरो के करीब 10 मिशन प्रस्तावित थे। ये सारे अब देरी से होंग। इनमें प्रमुख थे – सूर्य के लिए जाने वाला मिशन आदित्य-एल 1, चंद्रयान-3 और गगनयान. इनके अलावा जीसैट-2, रिसोर्ससैट-3 और 3एस, ओशनसैट-3, स्पेडएक्स, आईआरएनएसएस आदि. इसरो ने मानव मिशन गगनयान की इस साल अंत में अनमैन्ड फ्लाइट तय की थी।
इसके अलावा चंद्रयान-3 की तैयारी चल रही थी. सूर्य के अध्ययन के लिए इसरो पहली बार आदित्य-एल1 मिशन भेजने वाला था. लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसरो के लगभग सारे मिशन अब देरी से होंगे. हालांकि यह बता अभी मुश्किल है कि कौन सा मिशन किस समय होगा।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *