ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / वाराणसी गंगा घाट पर पसरा सन्नाटा, 5 हजार परिवार भूखमरी के कगार पर

वाराणसी गंगा घाट पर पसरा सन्नाटा, 5 हजार परिवार भूखमरी के कगार पर

वाराणसी – प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी को जिस वाराणासी के लोग जीताकर दो बार प्रधानमंत्री बनाया जिन पंडाओं ने गंगा आरती करवाकर मोदी को सिर आंखों पर बैठाया आज उसी वाराणासी गंगा घाट पर सन्नाटा पसरा है और 5 हजार से अधिक परिवारों की रोजी रोटी पर संकटा के बादल मंडरा रहे है। यह हालात लॉकडाउन की वजह से हुआ। लोग घरों में कैद है। गंगा घाट पर विभिन्न अनुष्ठान के लिए आना बंद हो गया है। घाटों में पंडा पुजारी, पुरोहित आदि की रोजी रोटी हर दिन आने वाले हजारों भक्तों से चलती थी अब भूखमरी के कगार पर खडे हैै। इनमें माला फूल, फूड स्टॉल, क्राफ्ट बेचने वाले, खोमचे वाले और कर्मकांड कराने वाले ब्राह्मण भी शामिल ह््ैं।
           यहां काम करने वाले लोगों का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सरकार को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए्। वाराणसी में घाटों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां काम करने वाले लोगों का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सरकार को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए्।
          घाट पर फूल बेचने वाले महेश गुप्ता ने बताया कि घाटों तक कोई आ ही नही रहा है। माला फूल की दुकान 18 तारीख से ही बंद है।परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा।  वहीं घाट किनारे कर्मकांड करने वाले गोपल पांडेय ने बताया कि सरकार को हम लोगों के बारे में सोचना चाहिए कि हम किसी से मांग भी नहीं सकते। उधार पर कितना राशन सब्जी मिलेगा। हालात खराब है।

      अब तक 2 लोग पाजिटिव पाए गए
जिले में अब तक दो पाजिटिव केस आ चुके ह््ैं। निजामुद्दीन दिल्ली के मरकज से लौटे लोगों की संख्या गुरुवार को 5 से बढ़कर 6 हो गई्। गुरुवार शाम को एक व्यक्ति ने खुद फोन कर के कबूला की वो जमात से लौटा है। उसको मेडिकल के लिए दीन दयाल अस्पालत भेज दिया गया है। उसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस बीच खुफिया एजेंसियां मान रही है कि और भी लोग शामिल हो सकते है,जिन्हें ट्रैक किया जा रहा है।

अब तक 47455 लोगों की थर्मल स्कैनिंग
डीएम कौशल राज ने बताया कि गुरुवार को 177 लोगों की सूची बनाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भारत के बाहर से आए लोगों की थर्मल स्कैनिंग किया गया। 4 लोगों में सर्दी खांसी का लक्षण पाए जाने से दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य जनपदों एवं राज्यों से 1569 लोगों को क्वारेंनटाइन गुरुवार को किया गया। अब तक कुछ 13437 लोगों को क्वारैंनटाइन किया गया है। 47455 लोगों की थर्मल स्कैनिंग किया जा चुका है। वर्तमान में कुल 26 मरीज है। जिसमें 2 पाजिटिव है। सुबह मण्डिया राशन की दुकान सभी खुल गयी। पुलिस सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन किया जा रहा है। राशन की दुकानों पर थोड़ी बढ़ती भीड़ देखी जा सकती ह््ैं।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *