ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / पुणे से तबलीगी जलसे में 115 लोग, 30 क्वारटेंशन

पुणे से तबलीगी जलसे में 115 लोग, 30 क्वारटेंशन

पुणे- दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के तबलीगी धार्मिक जलसे में पुणे से 115 लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आयी है। इसमें से 32 लोग केवल पिंपरी चिंचवड के निवासी है। जो 15 मार्च को दिल्ली से पिंपरी चिंचवड शहर में लौटे थे। इसके बाद शहर में खूलेआम घूम घूमकर हजारों लोगों के संपर्क में आए थे। बाकी लोग पुणे शहर के बताए गए है। पुलिस ने अब तक निजामुद्दीन की जमात में शामिल हुए 30 लोगों की पहचान करके क्वारटेंसन किया गया है। बाकी लोगों की खोजबीन की जा रही है।

अगर दोनों महानगरों का आंकडा मिलाया जाए तो पुणे जिले से 197 लोग मरकज के तबलीगी जलसे में शामिल होकर लौटे है।दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए मरकज में पुणे के 115 लोगों के शामिल हुए थे। पुणे पुलिस ने अब तक 30 लोगों की पहचान कर उन्हें होम क्वारैंटाइन किया है।

जिनमें कोरोना के लक्षण मिले हैं उनकी जांच का नमूना लेकर लैब भेजा गया है। मरकज में पुणे के अलावा मुंबई, अहमदनगर, औरंगाबाद और अन्य जगहों के लोग भी शामिल थे। इन लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। राज्य में इसके लिए एक अलग से टीम बनाई है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *